एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के द्वितीय तल का निर्माण कार्य शुरू, भक्तों के लिए मंदिर ट्रस्ट ने जारी की भव्य तस्वीर

Shri Ram Janmabhoomi Temple: सोशल मीडिया के माध्यम से राम भक्तों तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य की जानकारी पहुंचाई जाती है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फिर तस्वीरें साझा की है.

UP News: धर्म नगरी अयोध्या (Ayodhya) में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi Temple) के पहले तल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. अब द्वितीय तल के निर्माण कार्य को भी शुरू कर दिया गया है. द्वितीय तल में स्तंभ लगाए जा रहे हैं. पत्थरों पर अलग-अलग देवी-देवताओं की मूर्ति उकेरने का काम किया जा रहा है. मंदिर का निर्माण कार्य नवंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा. जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के बाद किसी भी शुभ मुहूर्त पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

राम मंदिर निर्माण कार्य की तस्वीर जारी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आधिकारिक ट्वविटर हैंडल से समय-समय पर मंदिर निर्माण कार्य की तस्वीर जारी की जाती है. सोशल मीडिया के माध्यम से राम भक्तों तक संदेश पहुंचाया जाता है. प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण कहां तक पहुंचा है और कितना काम बाकी है. राम भक्तों की इच्छा है कि आराध्य भगवान जल्द से जल्द भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएं. आज भी श्रीराम जन्म जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंदिर निर्माण कार्य की तस्वीर साझा की है.


Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के द्वितीय तल का निर्माण कार्य शुरू, भक्तों के लिए मंदिर ट्रस्ट ने जारी की भव्य तस्वीर

द्वितीय तल का निर्माण कार्य हुआ शुरू

तस्वीर जारी कर बताया गया है कि परकोटे का काम बाकी है. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरे देश का मेगा इवेंट बनाने की तैयारी है. कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुष्प वर्षा कराने और पूरे शहर को दीपक से रोशन करने की योजना है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले देश भर के 5 लाख से अधिक मंदिरों में राम नाम कीर्तन कराया जाएगा. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कैबिनेट के कई बड़े चेहरों के शामिल होने की उम्मीद है. मंदिर निर्माण कार्य का फोटो सामने आने से राम भक्तों का उत्साह दोगुना हो जाता है.


Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के द्वितीय तल का निर्माण कार्य शुरू, भक्तों के लिए मंदिर ट्रस्ट ने जारी की भव्य तस्वीर

UP Flood: एनसीआर के किसानों पर बारिश और बाढ़ ने बरपाया कहर, महंगाई की मार के बीच आसमान पर पहुंची सब्जियों की कीमत
 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget