एक्सप्लोरर

Baghpat News: बागपत में हुआ रिश्तों का कत्ल, शराब के नशे में छोटे भाई ने हथौड़ा मारकर की बड़े भाई की हत्या

UP Crime News: पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान बिलोचपुरा गांव निवासी यासीन के पुत्र नहीम (26) के तौर पर हुई है, जबकि आरोपी का नाम कासिफ (20) है.

Baghpat News: बागपत जिले के बिलोचपुरा गांव में एक युवक ने कथित रुप से शराब के नशे में अपने सगे बड़े भाई की हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस (Baghpat Police) ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद करा लिया है.

पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान बिलोचपुरा गांव निवासी यासीन के पुत्र नहीम (26) के तौर पर हुई है, जबकि आरोपी का नाम कासिफ (20) है. दोनों भाई मजदूरी करते थे. सोमवार की देर रात दोनों भाइयों में पैसे के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई, जिसमें कासिफ ने शराब के नशे में हथौड़े से सिर पर वार करके बड़े भाई नहीम की हत्या कर दी. अधिकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

पूर्व ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
वहीं दूसरी तरफ गाजीपुर जिले के रामपुर माझा थाना अंतर्गत बासूचक गांव के पूर्व प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में सीने में गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, सोमवार रात पूर्व ग्राम प्रधान मनोज सिंह (43) अपने साथियों के साथ कार से एक तिलक समारोह में जा रहे थे. रास्ते में उन्होंने गाजीपुर नगर के बंसीबाजार स्थित एक पेट्रोल पंप से कार में पेट्रोल भरवाया. सिंह वहां से थोड़ी दूर आगे ही पहुंचे थे कि संदिग्ध स्थिति में चली गोली उनके सीने में जा लगी. उनके साथी उन्हें खिदराबाद स्थित नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

UP Politics: अखिलेश यादव ने परिवार के इस दिग्गज को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से क्यों रखा दूर, क्या है प्लान?

घटना के बाद कार में सिंह के साथ जा रहे लोग उन्हें छोड़कर कार सहित भाग गए. मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ सोनी ने कहा कि मृतक के पुत्र की शिकायत पर छानबीन की जा रही है. जांच के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कार सहित फरार सिंह के साथियों की तलाश की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget