एक्सप्लोरर

UP: बागपत में 14 साल से लापता बेटी की तलाश में पिता ने घर के बाहर डाला डेरा, अनशन पर अड़े

Baghpat News: अशोक शर्मा की बेटी बीती 26 जुलाई को घर से लापता हो गई थी. उसने अपनी सहेली को फोन कर कहा कि मेरे घर वालों को बता देना, मैं कभी नहीं लौटूंगी. जिसके बाद से परिवार बेटी को खोज रहा है.

यूपी के बागपत में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव में एक पिता की बेटी के लापता होने की पीड़ा ने उसे आमरण अनशन पर बैठा दिया है. 14 वर्षीय लड़की पिछले एक महीने से अधिक समय से लापता है, और उसके पिता अशोक शर्मा ने 26 अगस्त से अपने घर के बाहर टेंट लगाकर अनशन शुरू कर दिया है.

इस अनशन में ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा और सर्व समाज के लोग भी उनका साथ दे रहे हैं. अशोक का कहना है कि अगर उनकी बेटी बरामद नहीं हुई, तो वह मरते दम तक अनशन पर बैठा रहेगा या आत्महत्या कर लेगा. जिसके बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए.

क्या है पूरा मामला ?

अशोक शर्मा की बेटी बीती 26 जुलाई  को घर से लापता हो गई थी. उसने अपनी सहेली को फोन कर कहा कि मेरे घर वालों को बता देना, मैं कभी नहीं लौटूंगी. इसके बाद अशोक ने सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन पुलिस अब तक लड़की को बरामद नहीं कर सकी. निराश होकर अशोक ने सर्व समाज के समर्थन से एसपी ऑफिस और कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया.

अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिणाम शून्य रहा. आरोप है कि पुलिस ने इस केस को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. इससे नाराज ब्राह्मण समाज ने गांव में महापंचायत बुलाने का ऐलान किया, लेकिन पुलिस ने पीड़ित परिवार पर दबाव डालकर इसे 15 दिन के आश्वासन के साथ स्थगित कराया.

अनशन और समाज का समर्थन

एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी बेटी के नहीं मिलने पर अशोक ने यह कदम उठाया. वह कहते हैं कि मैंने सरकार और पुलिस से गुहार लगाई. लखनऊ में जनता दरबार गया, लेकिन हर जगह निराशा मिली. मेरी बेटी का दर्द सिर्फ मैं जानता हूं. उनके साथ अनशन पर बैठे मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की लड़ाई है. बेटी बचाओ के नारे खोखले साबित हो रहे हैं. सर्व समाज के लोग भी अशोक के समर्थन में उतर आए हैं, और वे लड़की बरामद होने तक अनशन जारी रखने की मांग कर रहे हैं.

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली. इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. लोग सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद
'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget