एक्सप्लोरर

बागपत में रेबीज से बुजुर्ग की मौत: 15 दिन पहले स्ट्रीट डॉग ने काटा, नहीं लगवाया था एंटी-रेबीज इंजेक्शन

Baghpat News: रामफल को 15 दिन पहले उनके घर के बाहर गली में एक आवारा कुत्ते ने पैर में काट लिया था. जख्म को मामूली समझकर उन्होंने गांव में ही सामान्य उपचार करवाया, और रेबीज का टीका नहीं लगवाया.

सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बीच यूपी के बागपत में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां रेबीज के संक्रमण ने 60 वर्षीय बुजुर्ग रामफल की जान ले ली. 15 दिन पहले छपरौली थाना क्षेत्र के लूंब गांव में एक स्ट्रीट डॉग ने रामफल को काट लिया था. उन्होंने इस घटना को हल्के में लिया और रेबीज का टीका नहीं लगवाया, जिसके चलते उनके शरीर में संक्रमण फैल गया और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

मौत के बाद पूरे गांव में दहशत फ़ैल गयी है, क्यूंकि रेबीज होने का खतरा उनके परिवार और सम्पर्क वालों में बढ़ गया है.

घाव को हलके में लिया था

स्थानीय लोगों के मुताबिक लूंब गांव निवासी रामफल को 15 दिन पहले उनके घर के बाहर गली में एक आवारा कुत्ते ने पैर में काट लिया था. जख्म को मामूली समझकर उन्होंने गांव में ही सामान्य उपचार करवाया. लेकिन रेबीज का संक्रमण धीरे-धीरे उनके शरीर में फैलने लगा, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई. परिवार ने उन्हें शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर संक्रमण के कारण चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी. इसके बाद परिवार ने गांव में उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया. 

डॉक्टर और विशेषज्ञों की सलाह

छपरौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुमार अभिषेक ने बताया कि कुत्ता, बिल्ली, बंदर या किसी अन्य जानवर के काटने के बाद घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से धोना चाहिए. इसके बाद बिना देरी किए एंटी-रेबीज टीका लगवाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी को रोका जा सकता है. गांव के लोगों ने भी माना कि यदि रामफल ने समय पर रेबीज का इंजेक्शन लगवाया होता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी.

रेबीज से बचाव क्यों है जरूरी?

रेबीज एक घातक वायरल संक्रमण है, जो जानवरों के काटने से फैलता है. समय पर इलाज न होने पर यह 100% जानलेवा साबित हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और जागरूकता की कमी इस तरह की घटनाओं का प्रमुख कारण है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget