एक्सप्लोरर

Baghpat: खाने में टीबी के मरीज का सैंपल! डिप्टी CMO को परिवार समेत मारने की खौफनाक साजिश

Baghpat News: इस मामले में जो रिकॉडिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें आरोपी डिप्टी सीएमओ के पिज्जा में टीबी के सैम्पल की चार चार बूंदे मिलाने की बात आपस में कर रहे है.

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां जिला अस्पताल परिसर में दो संविदा के कर्मचारियों ने डिप्टी सीएमओ और उनके पूरे परिवार की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली. लेकिन सफाईकर्मी ने समय रहते उनकी साजिश का भंडाफोड़ हो गया नहीं तो कोई बड़ी वारदात हो सकती है. इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया है. 
 
इन दोनों आोरपियों ने जिला अस्पताल में काम करने वाले सफ़ाईकर्मी पर दबाव बनाया कि वो टीबी से ग्रस्त मरीज का सैम्पल (बलगम) और घातक रसायनिक पदार्थ डिप्टी सीएमओ एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर यशवीर सिंह को खाने में मिलाकर दे दे. लेकिन, सफाई कर्मी ने इनकी जानकारी डिप्टी सीएमओ को दे दी. यही नहीं उसने दोनों आरोपियों की साजिश की मोबाइल रिकार्डिंग भी सौंप दी. 

डिप्टी सीएमओ के खिलाफ खतरनाक साजिश
डाक्टर यशवीर सिंह अपनी पत्नी डॉक्टर करुणा, दो बेटों के साथ सरकारी आवास में रहते हैं. सफाईकर्मी टिंकू ने उन्हें बताया कि जिला क्षय रोग कार्यालय में तैनात टीबी एवं एचआईवी संविदा कॉर्डिनेटर जब्बार खान और संविदा लैब टेक्नीशियन मुशीर अहमद ने उस पर दबाव बनाया कि वो उनके भोजन में एमडीआर ( मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट) टीवी के मरीज का बलगम व अन्य खतरनाक रसायन धोखे से मिला दे. इससे उनका परिवार खत्म हो जाएगा.

इस साजिश का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया है. इस मामले में डॉक्टर यशवीर सिंह की तहरीर पर संविदाकर्मी जब्बार खान और मुशीर अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. वहीं सीएमओ तीरथ लाल का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी. ये एक गहरी साजिश है. 

उधर, इस मामले में जो रिकॉडिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें आरोपी पिज्जा में टीबी के सैम्पल की चार चार बूंदे मिलाने की बात आपस में कर रहे है. यह रिकॉर्डिंग दोनों आरोपी और सफाईकर्मी के बीच बातचीत की है. इस मामले का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए है. दोनों आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार है पुलिस उनकी तलाश की जा रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आलू किसानों को राहत देगी योगी सरकार, ₹1100 करोड़ का बजट
आलू किसानों को राहत देगी योगी सरकार, ₹1100 करोड़ का बजट
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर नहीं हुआ जलभराव, यीडा ने दी सफाई
नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर नहीं हुआ जलभराव, यीडा ने दी सफाई
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget