एक्सप्लोरर

Baghpat: शादीशुदा बहन का गांव के युवक से चल रहा था अफेयर, नाराज भाई ने दोनों को मौत के घाट उतारा

शादी के बाद भी बहन का अफेयर भाई को खटक रहा था. वह इस बात से इतना परेशना था कि अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसे मारने की प्लानिंग की. भाई ने बहन और उसके प्रेमी दोनों की हत्या कर दी.

UP News: बागपत (Baghpat) के असारा गांव में एक युवक ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी बहन और उसके प्रेमी को मेरठ (Meerut) से अगवा कर लिया. बहन के प्रेमी को शामली में मौत (Murder) के घाट उतारकर जंगल में फेंक दिया जबकि अपनी बहन की अपने गांव असारा के जंगल में हत्या कर दी और शव को छुपा दिया. महिला और उसका प्रेमी शादीशुदा थे, लेकिन शादी के बाद भी दोनों के प्रेम-संबंध चल रहे थे जिससे भाई नाराज था. पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है. 

बहन की हत्या के बाद दर्ज कराया केस

रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव की मेहजबी का निकाह सात साल पहले शामली जनपद के गंगेरू गांव के शाजिद के साथ हुआ था. उनके तीन बच्चे हैं. निकाह से पहले ही मेहजबी का प्रेम प्रसंग अपने ही गांव के आरिफ से चल रहा था जिसकी भी शादी हो चुकी थी. लेकिन शादी के बाद भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा. तीन महीने पहले मेहजबी कांधला कस्बे में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी थी. 22 अक्टूबर को मेहजबी अचानक गायब हो गई, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके भाई मुरसलीन ने दर्ज कराई थी. उधर, आरिफ भी उसी समय से गायब चल रहा था. 

जंगल में ऐसे मिला युवक का शव

पुलिस ने शक होने पर मेहजबी के भाई मुसरलीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस बीच बुधवार सुबह बागपत शामली जनपद के बार्डर पर लूंब गांव के जंगल में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया जिसकी पहचान आरिफ के रूप में हुई. एसपी नीरज कुमार जादौन ने इस घटना के बारे में बताया कि 8 नवंबर की रात 9 बजे रमाला थाना पुलिस को असारा गांव से सूचना मिली कि मुरसलीन ने अपनी सगी बहन और उसके दोस्त आरिफ की हत्या कर दी. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मुरसलीन को गिरफ्तार कर लिया गया. 

ये भी पढ़ें -

Amroha Accident: अमरोहा में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, 4 की मौत, 1 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget