एक्सप्लोरर

Amroha Accident: अमरोहा में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, 4 की मौत, 1 घायल

UP News: ऑटो में सवार पांचों लोग अमरोहा के पास संभल के रहने वाले बताये जा रहे हैं. ये सभी दिल्ली में ऑटो चलाने का काम करते थे और दिल्ली की ओर ही जा रहे थे, तभी रास्ते में इस हादसे का शिकार हो गए.

Amroha Road Accident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के हसनपुर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन से एक ऑटो की टक्कर हो गई. इस ऑटो में पांच लोग सवार थे. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में चार ऑटो सवार लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत बेहद गंभीर है, जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

एक्सीडेंट में 4 की मौत एक घायल

खबर के मुताबिक ऑटो में सवार पांचों लोग अमरोहा के पास संभल के रहने वाले बताये जा रहे हैं. ये पांचों दिल्ली में ऑटो चलाने का काम करते थे. ये सभी अपने ऑटो में सवार होकर दिल्ली की ओर जा रहे थे. बीती रात जैसे ही इनका ऑटो गजरौला थाना क्षेत्र के हसनपुर मार्ग पर पहुंचा तभी एक अज्ञात वाहन इसे टक्कर मारकर वहां से फरार हो गया. इस टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया. इस एक्सीडेंट के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई.

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायल शख्स को बाहर निकाला और उसे अमरोहा के जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं चारों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक तौर पर वैधानिक कार्रवाई की बात कही है. पुलिस ने कहा कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी की सहारा लिया जा रहा है ताकि कोई अहम सुराग मिल सके. 

ये भी पढ़ें- UP By-Election: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी साथ लड़ेंगे उपचुनाव, सपा और RLD के खाते में आएंगी ये सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget