एक्सप्लोरर

Baghpat News: बागपत में आवारा सांड का 68 साल की बुजुर्ग महिला पर हमला, कई बार हवा में उछालकर पटका

Baghpat Old Woman Dies: यूपी के बागपत जिले में एक आवारा सांड ने मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया. सांड ने महिला की कई बार हवा में उछाला, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.

Baghpat Old Woman Dies In Bull Attack: यूपी के बागपत जिले (Baghpat News) में एक आवारा सांड (Stray Bull) ने 68 साल की बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मार डाला. ये घटना यहां के रमला थाना क्षेत्र के बरवाला गांव की है. जहां संतोष देवी नाम की बुजुर्ग महिला पूजा करने के लिए गई थी. तभी रास्ते में एक बैल ने उन पर हमला कर दिया. इस घटना के बाद से गांव के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रही है वहीं ग्रामीण अब पुलिस अधिकारियों से आवारा मवेशियों से छुटकारा दिलाने की मांग कर रहे हैं.  

आवारा सांड ने पटक-पटककर मारा

खबर के मुताबिक रमला थानाक्षेत्र के बरवाला गांव में बुजुर्ग महिला संतोष देवी मंगलवार शाम को मंदिर में पूजा करने गई थी. मंदिर से वापस लौटते समय जब वो रास्ते में पहुंची तभी एक बैल ने उन पर हमला कर दिया. सांड ने संतोष देवी को कई बार हवा में उछाला और जमीन पर पटक दिया. ग्रामीणों ने महिला को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. 

UP Assembly: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उठाया कानून व्यवस्था का मुद्दा, CM योगी ने खुद दिया ये जवाब

गांववालों ने पुलिस प्रशासन से की मांग

पुलिस ने मंगलवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव शोक संतप्त परिवार को सौंप दिया. इस घटना को लेकर गांववालों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाने की मांग की है. आपको बता दें, कि आवारा सांड के टक्कर मारने से हुई मौत की बागपत जिले में यह दूसरी घटना है, इससे पहले 18 मई को कांधला थानाक्षेत्र के नाला गांव में आवारा सांड की टक्कर मारने से 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की मृत्यु हो गई थी.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: विधानसभा में सपा विधायकों के साथ नहीं बैठना चाहते शिवपाल सिंह यादव? चिट्ठी लिखकर की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget