एक्सप्लोरर

9वीं का छात्र खेलता था 18 घंटे पबजी, अब कमांडो की ड्रेस पहनकर कर रहा है अजीब हरकतें

UP News: प्रदेश के बागपत जिले में पबजी की लत ने 9वीं के छात्र को इस कदर घेरा कि उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. युवक अपनी पहचान भूलकर खुद को पबजी का कमांडो बताने लगा.

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत के टीकरी कस्बे में आनलाइन मोबाइल गेम की लत में पड़ा एक छात्र मानसिक रूप से इस कदर बीमार हो गया कि गेमिंग की तरह वह कमांडो की ड्रेस पहनकर और हाथ में नकली गन लेकर लोगों पर गोलिया बरसाने आदि जैसी हरकत करने लगा. कक्षा 9 का यह छात्र आज इतना हिंसक हो गया और अपने परिवार के लोगों और मोहल्ले के लोगों के साथ मारपीट करने लगा. वह नशे का आदी हो गया. हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. 

टीकरी कस्बे के रहने वाले राजमिस्त्री नीटू के दो बेटे और एक बेटी है. सबसे बड़ा बेटा मनीष कस्बे में ही कक्षा 9 का छात्र है. जिसने कुछ समय पहले किस्तों पर एक स्मार्ट फोन खरीदा था और ऑनलाइन गेम खेलने लगा था. गेमिंग की लत ने उसकी मानसिक स्थिति को गंभीर रूप से बीमार कर दिया. छात्र 24 घंटे में लगभग 18-20 घंटे तक मोबाइल पर पबजी गेम खेलता था. ज्यादा गेम के चलते वह अपनी पहचान भूलकर खुद को पबजी गेम का खिलाड़ी और कोड नंबर बताने लगा. 

मनीष का अस्पताल में चल रहा इलाज
पहले परिवार के लोगों ने उसकी गतिविधियों को सामान्य माना, लेकिन जब वह अजीबो-गरीब हरकतें करने लगा. वह घर में पबजी के पात्रों (कमांडो )जैसी बातें और हरकतें करने लगा. इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई. उसने खाना-पीना और बातचीत करना भी बंद कर दिया था. बेटे की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.

वहां सामान्य जांच के दौरान किशोर ने डॉक्टरों को अपना नाम 'फाइटर 2.0' बताया और अस्पताल में भी पबजी के खिलाड़ियों जैसी हरकतें करने लगा. उसकी मानसिक स्थिति देख डॉक्टर हैरान रह गए और उसे तत्काल मनोचिकित्सक के पास भेजा गया. किशोर का इलाज शुरू कर दिया गया है. वर्तमान में मनीष का उपचार दिल्ली के अब्बास हॉस्पिटल में चल रहा है.

यह भी पढ़ें- यूपी में आसमान से बरस रही आग, बांदा में 46 डिग्री के पार पारा, इन जिलों में सबसे अधिक तापमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget