एक्सप्लोरर

UP: चूहे की मौत पर थाने में शिकायत, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूहा पशु की श्रेणी में नहीं आता इसलिए आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम नहीं लगेगा लेकिन चूहे के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

UP News: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं (Badaun) के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को एक चूहे (Rat) की मौत को लेकर पुलिस में शिकायत की है. पुलिस ने मृत चूहे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेजा है. ‘पीपल फॉर एनिमल’ (People For Animal) के जिला अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने रास्ते में देखा कि एक युवक ने चूहे को पकड़ने के बाद उसकी पूंछ में पत्थर का टुकड़ा बांधकर उसे नाले में फेंक दिया. इस पर विकेंद्र शर्मा ने नाले में कूदकर चूहे को बाहर निकाला, लेकिन कुछ देर में उसकी मौत हो गई.

पुलिस सूत्रों के अनुसार विकेंद्र ने सदर कोतवाली पुलिस को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एक तहरीर दी है. इसमें उन्होंने लिखा कि शुक्रवार दोपहर में शहर के गांधी ग्राउंड चौराहे के पास से वह गुजर रहे थे, तो मनोज कुमार नाम का एक युवक चूहे की पूछ में पत्थर बांधकर उसे वहां मौजूद नाले में फेंकता दिखा. उन्होंने तत्काल ही नाले में कूदकर चूहे को बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो गई थी. विकेंद्र शर्मा की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को सील कर बदायूं के पशु चिकित्सालय में भिजवाया, लेकिन वहां के कर्मचारियों ने संसाधनों के अभाव में पोस्टमॉर्टम करने से इंकार कर दिया.

पशु क्रूरता अधिनियम लागू नहीं होगा - एएसपी

विकेंद्र ने अपनी शिकायत में कहा कि पुलिस ने बरेली स्थित आईवीआरआई में चूहे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है. बदायूं नगर के पुलिस उपाधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि चूहे को नाले में डुबोकर मारने का शिकायती पत्र आया था जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज कुमार को थाने बुलाकर पूछताछ की गई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. पुलिस उपाधीक्षक आलोक मिश्र ने बताया कि चूहा पशु की श्रेणी में नहीं आता है इसलिए पशु क्रूरता अधिनियम लागू नहीं होगा.

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand: बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर गिरा पहाड़ी का हिस्सा, 20 से अधिक गांवों का संपर्क टूटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget