एक्सप्लोरर

Badaun News: कछला गंगा घाट पर नहाने गए पांच MBBS छात्र डूबे, दो को निकाला गया बाहर, 3 की तलाश जारी

Kachla Ghat: आसपास के लोगों ने देखा तो दौड़कर मौके पर पहुंचे और छात्रों को डूबने से बचाने लगे. तभी गोताखोरों ने नदी में कूदकर छात्रों को ढ़ूंढना शुरू कर दिया और दो छात्रों को बाहर निकाल लिया गया.

Badaun News: बदायूं (Badaun) में कछला गंगा घाट में नहाने गए राजकीय मेडिकल कालेज (Rajkiya Medical College) के पांच एमबीबीएस के छात्र डूब गए, जिनमें से दो छात्रों को स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से निकाल लिया गया हैं. वहीं तीन लोगों की तलाश जारी है. इनमें से दो छात्र अंकुश और प्रमोद यादव को सुरक्षित बचा लिया गया है. वहीं तीन छात्र नवीन सेंगर, पवन यादव, जय मौर्य की तलाश की जा रही है. साथ ही तीन छात्रों को तलाशने के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का प्रयोग किया जा रहा है.

बता दें कि महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) पर राजकीय कॉलेज में पढ़ने वाले पांच एमबीबीएस के छात्र अंकुश, जय मौर्य, पवन यादव, नवीन सेंगर, प्रमोद यादव शनिवार को गंगा स्नान करने बदायूं के कछला गंगा घाट पर गए थे, जिसके बाद नहाते समय गहरे पानी में पांचों छात्र डूबने लगे और तुरंत गोताखोरों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया और दो छात्र अंकुश और प्रमोद यादव को बाहर निकाल लिया गया.

दो छात्रों को निकाला गया
इस बीच जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और छात्रों को डूबने से बचाने लगे. तभी गोताखोरों ने तुरंत नदी में कूदकर छात्रों को ढ़ूंढना शुरू कर दिया और दो छात्रों को बाहर निकाल लिया गया. बता दें कि इससे पहले भी 6 फरवरी को कछला गंगा घाट पर सहावर खेड़ा निवासी रामऔतार नहाने के लिए गया था, जिसके बाद वह डूबने लगा. श्रद्धालुओं के शोर मचाने के बाद गोताखोरों ने तलाशी अभियान शुरू किया और चार घंटे बाद रामऔतार का शव मिला. जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. इसी के साथ अब तीन छात्रों की तलाश भी लगातार जारी है.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: क्या कई सपा नेता होंगे बीजेपी में शामिल? ओम प्रकाश राजभर के दावे पर भूपेंद्र चौधरी ने दिए संकेत 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget