एक्सप्लोरर

UP: मासूम निष्‍ठा को नहीं लगेंगे बस के झटके, महिला परिचालक को ऑफिस में किया अटैच

गोरखपुर में रोडवेज बस में शिप्रा परिचालक के तौर पर काम करती है. मैटरनिटी लीव से लौटने के बाद अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर बस में ड्यूटी करनी पड़ती थी. लेकिन अधिकारियों के इस फैसले के बाद ऑफिस में रहकर काम करेगी.

गोरखपुर: पांच माह की मासूम निष्‍ठा को महिला बस परिचालक मां की ड्यूटी की वजह से बस में झटके नहीं खाने पड़ेंगे. अधिकारियों ने नरमी दिखाते हुए उन्‍हें ऑफिस में अटैच कर दिया गया है. उन्‍हें एमएसटी पटल पर बैठा दिया. अग्रिम आदेश आने तक उन्‍हें एमएसटी पटल पर गोरखपुर डिपो में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उन्‍हें ड्यूटी करनी होगी. इस आदेश के मिलने के बाद महिला बस परिचालक शिप्रा दीक्षित काफी खुश हैं.

सफर से बच्ची की खराब हुई तबीयत

गोरखपुर के मालवीयनगर की रहने वाली गोरखपुर डिपो में महिला बस परिचालक के पद पर तैनात शिप्रा दीक्षित मातृत्‍व लीव से जब ड्यूटी पर लौटीं. उन्‍होंने पांच माह की बच्‍ची को लेकर बस में सफर करने और टिकट काटने में असमर्थता जताते हुए कार्यालय में अटैच करने के लिए प्रार्थना पत्र लिखा. लेकिन, अधिकरियों ने उनकी बात नहीं मानी. मजबूरीवश उन्‍हें पांच माह की निष्‍ठा को गोद में लेकर बस का हर दिन 165 किलोमीटर का सफर करने को मजबूर ही होना पड़ा. दूसरे दिन ही निष्‍ठा की तबियत खराब हो गई.

हरकत में आए अधिकारी

खबर जब अधिकारियों तक पहुंची तो हरकत में आए और उन्‍हें गोरखपुर डिपो के रेलवे बस स्‍टेशन के एमएसटी पटल पर अग्रिम आदेश तक अनिश्चितकाल के लिए तैनाती दे दी. शिप्रा दीक्षित को पिता की जगह साल 2016 में मृतक आश्रित कोटे से परिचालक की नौकरी मिली. बसों में टिकट काट रही शिप्रा दीक्षित मैटर्निटी लीव खत्म होने के बाद जब अपनी 5 माह की मासूम बेटी निष्ठा के साथ यात्रियों की टिकट काटने के लिए बस में चढ़ी, तो मां को अपनी मासूम बेटी की जिंदगी खतरे में दिखने लगी.

आखिरकार शिप्रा को न्याय मिला

गोरखपुर डिपो की परिचालक शिप्रा ने अपने अधिकारियों से निवेदन किया कि उन्‍हें ऑफिस में ही कोई कार्य दे दिया जाए. जब तक बच्ची थोड़ी बड़ी न हो जाए. लेकिन, अधिकारियों से निवेदन करके जब थक गई, तो उसे मीडिया के माध्यम से न्याय मिला. खबर चलने से परिवहन विभाग के अधिकारी हरकत में आए और आनन-फानन में परिचालक शिप्रा को रेलवे बस स्टेशन में एमएसटी पटल कार्य करने के लिए अनिश्चितकाल के लिए तैनात कर दिया.

एमएसटी पटल पर नियुक्ति मिलने के बाद शनिवार की सुबह 10 बजे शिप्रा दीक्षित मासूम निष्ठा को गोद में लिए रेलवे बस स्टेशन पहुंची और अपनी कुर्सी पर बैठकर सुकून भरी सांस ली. शिप्रा अपनी बेटी निष्ठा के साथ अब बहुत खुश है.

ये भी पढ़ें.

Prayagraj: सेना के हवलदार की संदिग्ध हत्या में उलझी पुलिस, बार-बार युवती के बयान बदलने से पेचिदा हुआ मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget