एक्सप्लोरर

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: आरोपी अमरजीत सिंह पुलिस एनकाउंटर में ढेर, दूसरा आरोपी फरार

Baba Tarsem Singh Murder: बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह को पुलिस के एनकाउंटर में मार गिराया है. इस दौरान उसका दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया.

Baba Tarsem Singh Murder Case: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में 28 मार्च को श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. ये मुठभेड़ के हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्र में हुई है.  DGP उत्तराखंड अभिनव कुमार ने इस बारे में जानकारी दी है.

ख़बर के मुताबिक देर रात हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र में ये एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस के बीच ये मुठभेड़ हुई. जिसमें बाबा तरसेम की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह को एसटीएफ ने मार गिराया. अमरजीत सिंह पर कई मामले दर्ज थे. अमरजीत सिंह ने ही तरसेम सिंह पर गोलियां चलाईं थी. 

पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
DGP उत्तराखंड अभिनव कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 28 मार्च को श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है. हत्या का दूसरा साथी फरार हो गया है और एसटीएफ और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. बाबा तरसेम सिंह की हत्या को चुनौती की तरह लिया गया था. जिसके बाद से पुलिस दोनों हत्यारों की तलाश कर रही थी. पुलिस ऐसे जघन्य अपराधियों से सख़्ती से निपटेगी. 

इससे पहले रविवार को पुलिस ने बाबा तरसेम सिंह की हत्या की साजिश रचने में शामिल तीन आरोपियों परगट सिंह, जसपाल सिंह भट्टी और सुखदेव सिंह गिल को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन दोनों मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह और सरबजीत सिंह फरार थे, जिसके बाद पुलिस ने इन पर 50 हजार रुपये के इनाम घोषित किया था. 

बाबा तरसेम सिंह लंबे समय से उधमसिंह नगर के प्रसिद्ध श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख थे. 28 मार्च की सुबह जब बाबा तरसेम सिंह गुरुद्वारे के बाहर कुर्सी पर बैठे थे तो बाइकसवार दो बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था. अमरजीत सिंह बाइक पर पीछे बैठा था जबकि सरबजीत सिंह बाइक चला रहा था. सरबजीत सिंह की पुलिस तलाश कर रही है.

Lok Sabha Election 2024: केशव प्रसाद मौर्य का सच हुआ दावा, तब जब्त होगी सपा और कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व
गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व
मुजफ्फरनगर: पर्दे से ढकी गईं शराब दुकानें, कांवड़ यात्रा से पहले फैसला
मुजफ्फरनगर: पर्दे से ढकी गईं शराब दुकानें, कांवड़ यात्रा से पहले फैसला
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
Embed widget