एक्सप्लोरर

Azamgarh By-Election: आजमगढ़ उपचुनाव को लेकर यूपी BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का दावा- BSP से होगी सीधी टक्कर

Uttar Pradesh बीजेपी अध्यक्ष Swatantra Dev Singh ने कहा, लोगों ने मन बना लिया है कि इसबार कमल खिलाना है. सामाजिक समीकरण के हिसाब से मुझे लगता है कि इस बार बसपा से सीधी टक्कर होगी.

विधानसभा पहुंचने के बाद अखिलेश यादव के इस्तीफे से खाली हुई उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव (Azamgarh By-Election) को लेकर दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इस सीट पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) को अपना उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) को अपना उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है. बसपा ने गुड्डू जमाली को चुनावी मैदान में उतारा है.

बसपा-बीजेपी में टक्कर-यूपी बीजेपी अध्यक्ष
उपचुनाव में मुकाबले को लेकर अलग अलग अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि इस बार बीजेपी यह सीट जीत जाएगी. सबसे बड़ी बात उन्होंने यह कही कि यहां बीजेपी की बसपा से सीधी टक्कर है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, दिनेश लाल यादव निरहुआ को पिछली बार भी जनता का जबर्दस्त आशीर्वाद मिला था. वही आशीर्वाद अब चुनाव में काम आएगा. लोगों ने मन बना लिया है कि इसबार कमल खिलाना है. सामाजिक समीकरण के हिसाब से मुझे लगता है कि इसबार बसपा से सीधी टक्कर होगी.

दोनों बार रहा है सपा का कब्जा
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ को इस सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हराया था. तब भी दिनेश बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे. 2014 में भी इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत यादव को सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने हराया था. इस सीट से नामांकन भरने का आखिरी दिन सोमवार को है.

ये भी पढ़ें:

Azamgarh By-Election: सपा ने एक बार फिर 'परिवार' पर जताया भरोसा, अखिलेश ने चचेरे भाई धर्मेंद्र को मैदान में उतारा

Azamgarh By-Election: आजमगढ़ में अखिलेश यादव ने क्यों बदला उम्मीदवार? यहां जानें बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद
'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget