एक्सप्लोरर

आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे

आजमगढ़ में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 534 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ. इसमें दो मुस्लिम जोड़े भी शामिल थे.

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया. इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं उन जोड़ों की बड़ी संख्या में विवाह कराया गया.  

जनपद में कुल 580 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया, जिसमें 576 हिंदू तथा 4 मुस्लिम जोड़े शामिल होने थे. हालांकि आज इस कार्यक्रम में 536 जोड़े उपस्थित रहे, जिसमें 534 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिये एवं 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ, वहीं इन लोगों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया.

यह भी पढ़ें: कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

प्रति जोड़े पर एक लाख का खर्चा 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए प्रति जोड़ो पर एक लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं, जिसमें विवाहोपरान्त कन्या के खाते में 64 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाती है. इस सामूहिक विवाह में प्रति जोड़ों को 21 हजार रुपये का सामान जिसमें 5 साड़ी का सेट, चुनरी, दूल्हे को पैन्ट-शर्ट का कपड़ा, गमछा, दीवाल घड़ी, प्रेसर कुकर, कढ़ाई, 8 किलो स्टेनलेस स्टील का डिनर सेट, ट्रॉली बैग, सीलिग फैन, प्रेस, दो गद्दे, डबल बेड की चादर, 10 ग्राम बिछिया समेत अन्य सामान सम्मलित हैं. जबकि इस कार्यक्रम में आयोजन के दौरान 15000 रुपये खाने-पीने, टेन्ट एवं अन्य व्यवस्थाओं के आयोजन में व्यय किये जाते हैं. 

बताया गया की जनपद के 11 विकास खण्डों एवं 8 नगरीय क्षेत्रों से पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे. ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत महराजगंज, हरैया, बिलरियागंज, अजमतगढ़, कोयलसा, अतरौलिया, सठियांव, जहानागंज, पल्हनी, रानी की सराय एवं मोहम्मदपुर विकास खण्डों के लाभार्थी शामिल हुए. नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत अतरौलिया, बिलरियागंज, बूढ़नपुर, महराजगंज, आजमगढ़, अजमतगढ़ एवं जीयनपुर से आवेदन प्राप्त हुए थे. 

580 जोड़ों का था लक्ष्य 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 580 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 536 जोड़े उपस्थित हुए जिनका विवाह संपन्न कराया गया. इस सामूहिक विवाह के दौरान मुस्लिम विवाह रीति रिवाज व हिंदू विवाह विधि-विधान से साथ कार्यक्रम स्थल पर मांगलिक गायन भी प्रस्तुत किये गये. जहां कार्यक्रम में जिलाधिकारी सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की.

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के संबंध में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आगामी 16 अक्टूबर को भी इसी तरह भव्य रूप से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में विवाह संपन्न कराया जायेगा.

यह भी पढ़ें: रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश

डॉ, खुर्रम आलम नोमानी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से करीब 23 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. नोमानी को करीब 32 सालों का अनुभव है. इस दौरान कई ग्राउंड रिपोर्ट्स किए. 2003 में भारत नेपाल सीमा पर लड़कियों की खरीद फरोख्त पर सिद्धार्थनगर से ग्राउंड रिपोर्ट की. अबू  सलेम के पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पण के समय अबू सलेम के परिवार का इंटरव्यू सबसे पहले स्टार न्यूज़ पर प्रसारित की. 2004 के लोकसभा चुनाव से लेकर होने वाले सभी लोकसभा ,विधानसभा चुनाव  की ग्राउंड रिपोर्टिंग की. खुर्रम आलम नोमानी ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा किया. इसके बाद MA,PHD (हिन्दी) की डिग्री हासिल की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget