एक्सप्लोरर

UP News: विवाह मुहूर्त का समय बीत जाने पर तोड़ दी शादी, फिर लड़की पक्ष ने बारातियों को बनाया बंधक!

Azamgarh News: इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शनिवार की सुबह दोनों पक्षों को पल्हना चौकी पर ले आई. जहां साढ़े तीन लाख रुपये का हर्जाना लड़का पक्ष द्वारा देने की बात पर समझौता हुआ.

Azamgarh Marriage News: आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुआंकला रामपुर गांव में शुक्रवार की रात एक बारात आई थी. विवाह मुहूर्त का समय बीत जाने पर लड़का पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया. जिस पर लड़की पक्ष ने बारातियों को बंधक बना लिया. यह मामला पुलिस के समक्ष पहुंचा तो पल्हना चौकी पर पंचायत हुई, जिसमें साढ़े तीन लाख का हर्जा खर्चा देने पर मामला सुलझा और बारात बैरंग वापस लौट गई.

बता दें कि जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीरवन गांव निवासी राहुल राजभर की शुक्रवार को शादी थी. बारात देवगांव कोतवाली के लहुआंकला रामपुर गांव आई थी, द्वारपूजा व जयमाल आदि का कार्यक्रम हंसी खुशी के साथ संपन्न हुआ. विवाह का मुहूर्त दो बजे तक था, लड़की पक्ष शादी की तैयारी में जुटा था लेकिन तय मुहूर्त तक शादी नहीं बैठ सकी. जिस पर लड़का पक्ष आक्रोशित हो उठा और शादी करने से इंकार कर दिया.

लड़की पक्ष के लाख मानने के बाद भी जब लड़का पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ तो लड़की पक्ष वालों ने दुल्हे के साथ ही उसके कुछ रिश्तेदारों को बंधक बना लिया. वहीं मौके पर घंटों पंचायत चली लेकिन कोई हल नहीं निकला. जिस पर लड़का पक्ष की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शनिवार की सुबह दोनों पक्षों को पल्हना चौकी पर ले आई. जहां दिन पर पंचायत के बाद शाम में साढ़े तीन लाख रुपये का हर्जाना लड़का पक्ष द्वारा देने की बात पर समझौता हुआ.

वहीं इस मामले पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि कोई बाराती बंधक नहीं बनाया गया था. मुहूर्त बीतने के बाद शादी न करने की बात पर लड़की ही ऐसे अंधविश्वासी परिवार से शादी करने से इंकार कर दिया. पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ. लड़का पक्ष साढ़े तीन लाख हर्जाना देने को तैयार हुआ. जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया.

Dhananjay Singh News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह कड़ी सुरक्षा के बीच बरेली जेल शिफ्ट, काफिले के पीछे-पीछे रहे रिश्तेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Siddharthnagar News: एक माह पहले शादी, फिर हत्या कर कमरे में दफनाया शव, पति की क्रूर कथा सुन कांप जाएगी रूह
एक माह पहले शादी, फिर हत्या कर कमरे में दफनाया शव, पति की क्रूर कथा सुन कांप जाएगी रूह
UP Weather: यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम
यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम
ज्ञानवापी विवाद पर समझौता बैठक में नहीं निकला कोई समाधान, दोनों पक्ष अड़े, अब कोर्ट पर टिकी नजर
ज्ञानवापी विवाद पर समझौता बैठक में नहीं निकला कोई समाधान, दोनों पक्ष अड़े, अब कोर्ट पर टिकी नजर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget