एक्सप्लोरर

Explainer: आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में 'साइकिल' क्यों पंक्चर हुई? जानें वजह

Bypolls Results 2022: आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में रविवार को उपचुनाव के नतीजे सामने आए. इन दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है.

UP Bypolls Results 2022: आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में रविवार को उपचुनाव के नतीजे सामने आए. इन दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. रामपुर से बीजेपी नेता घनश्याम सिंह लोधी ने सपा नेता असीम राजा को हराया. बीजेपी के घनश्यान श्याम लोधी ने यहां 3,67,104 वोट हासिल किए जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने 3,25,056 वोट हासिल किए. हालांकि शुरूआत के तीन राउंड की गिनती तक दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई. पहले दो राउंड तक तो सपा के आसिम राजा यहां करीब तीन हजार वोट से आगे थे. लेकिन इसके बाद तीसरे राउंड की गिनती में बीजेपी ने बढ़त बना ली. लेकिन इसके बाद समीकरण तेजी से बदले और सपा प्रत्याशी ने धीरे-धीरे करीब 15 हजार से ज्यादा वोट की लीड ली. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान चुनाव जीते थे. रामपुर सीट आजम का गढ़ मानी जाती है. लेकिन इस बार आजम के गढ़ में बीजेपी सेंध लगाने में कामयाब रही.

वहीं, आजमगढ़ में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने जीत दर्ज की. उन्होंने यहां अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को हराया. आजमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव को 312768 वोट प्राप्त हुए, जबकि सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 304089 वोट मिले हैं. वहीं बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 266210 वोट प्राप्त हुए. आजमगढ़ लोकसभा चुनाव में अपनी जीत पर बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कहा, "यह आजमगढ़ की उम्मीद की जीत है. उनको (अखिलेश यादव को) पता था कि वे यहां नहीं जीत पाएंगे इसलिए वे यहां प्रचार करने नहीं आए. यह (आजमगढ़) बीजेपी का गढ़ हो चुका है, चप्पा-चप्पा बीजेपी हो चुका है." वहीं सपा उम्मीदवार और अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव ने प्रचार में न आने के सवाल पर उनका बचाव किया. उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव का नहीं आना हार की वजह नहीं है. उनके पास जितनी क्षमता थी उन्होंने चुनाव में पूरी क्षमता के साथ मैनेज किया. उनकी पहले से ही उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं जाने की परंपरा है. ऐसे में मैं भाई होने के नाते ये नहीं चाहुंगा की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी मर्यादा और परंपरा को तोड़ें."

Bypolls Results 2022: रामपुर की पांच विधानसभा सीटों में से 3 में सपा को मिली बढ़त, लेकिन 2 सीटों में ही BJP ने पलट दी बाजी

दोनों सीटों पर हार की क्या रही वजह

रामपुर और आजमगढ़ में उपचुनाव से पहले दोनों ही सीट पर अखिलेश यादव पूरे चुनाव के दौरान कभी प्रचार करने नहीं गए. अब दोनों ही सीटों पर सपा की हार हुई है. जिसके बाद अखिलेश यादव के नहीं आने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. हार के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के राज में लोकतंत्र की हत्या की क्रॉनॉलॉजी: -नामांकन के समय चीरहरण, -नामांकन निरस्त कराने का षड्यंत्र, प्रत्याशियों का दमन, मतदान से रोकने के लिए दल-बल का दुरुपयोग, काउंटिंग में गड़बड़ी, जन प्रतिनिधियों पर दबाव, चुनी सरकारों को तोड़ना. ये है आज़ादी के अमृतकाल का कड़वा सच!' बता दें कि आजमगढ़ जहां अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव तो रामपुर आजम खान का गढ़ रहा है. आजमगढ़ पर जीत हासिल करने के लिए सपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी. अलग-अलग राज्यों से सपा के कद्दावर नेताओं को धर्मेंद्र यादव के पक्ष में प्रचार के लिए उतारा गया था, जबकि सहयोगी दल के नेताओं ने भी उनके समर्थन में रैली की थी. हालांकि इन कोशिशों के बावजूद भी सपा को चुनाव में जीत नहीं मिल पाई. 

उपचुनाव में सपा की हार पर क्या बोले शिवपाल यादव

शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव का बिना नाम लिए कहा, "अब सबको जनता का मेंडेट स्वीकार कर लेना चाहिए." इसके अलावा उन्होंने अखिलेश और खुद के चुनाव प्रचार की दूरी पर कोई भी बयान देने से इंकार कर दिया. उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि सब देख ही रहे थे हम तो शांत बैठे थे.

Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई पर दहेज और तीन तलाक का मामला दर्ज, पत्नी ने लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बदलाव, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बदलाव, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget