एक्सप्लोरर

UP Bypolls: 'चुनाव तुष्टिकरण और जातिवाद के आधार पर नहीं जीते जाते', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज

उत्तर प्रदेश के डेप्युटी सीएम ने रविवार को कहा कि आजमगढ़ और रामपुर की जनता गुंडागर्दी और अहंकार का जवाब दे रही है. आज इन दोनों ही सीटों पर मतगणना हो रही है.

By Election Results: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ (Azamgarh) और रामपुर (Rampur) लोकसभा सीट पर उपचुनाव के तहत मतगणना कराई जा रही है. रामपुर में बीजेपी उम्मीदवार ने जहां जीत दर्ज कर ली है वहीं आजमगढ़ में बीजेपी उम्मीदवार जीत की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं. मतगणना के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) का बयान आया है जिसमें उन्होंने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है. डिप्टी सीएम ने कहा है कि सदन में अखिलेश यादव द्वारा उनका किए गए अपमान का हर वर्ग के लोग जवाब दे रहे हैं. उन्होंने साथ ही कहा कि चुनाव तुष्टिकरण और जातिवाद के आधार पर नहीं जीते जाते. 

'अहंकार और गुंडागर्दी को जवाब'

केशव प्रसाद मौर्या ने रविवार को ट्वीट किया, 'अहंकार और गुंडागर्दी को रामपुर और आजमगढ़ की जनता मतगणना के रुझानों में जवाब दे रही है, तुष्टिकरण, गुंडागर्दी, जातिवाद से चुनाव नहीं जीत सकते हो. सदन में अखिलेश यादव जी और सभा में मोहम्मद आजम खान द्वारा किए गए मेरे अपमान का पिछड़ा वर्ग के साथ सभी वर्ग जवाब दे रहे हैं !'

बी एल संतोष का दावा, रामपुर से जीत गई बीजेपी

उधर, बीजेपी के महासचिव बी एल संतोष ने दावा किया है कि बीजेपी ने रामपुर की सीट जीत ली है और आजमगढ़ में भी जीतने वाली है. उन्होंने ट्वीट किया, 'इतिहास बन रहा है. बीजेपी रामपुर लोकसभा उपचुनाव में 37797 सीट से जीत गई है. आजमगढ़ में भी जीत होने वाली है. सांप्रदायिक, विभाजनकारी, अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की राजनीति के लिए मौत की घंटी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की राजनीति, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ का सहयोग मिला है, उस राजनीति को जनादेश मिला है.

UP News: BJP सांसद बोलीं- बाला साहेब कांग्रेस को फूटी आंख नहीं देखना चाहते थे, सत्ता के लिए शिवसेना ने किया गठबंधन

बता दें कि रामपुर में बीजेपी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने सपा के असिम राजा को 42,048 वोटों से हरा दिया है. वहीं, आजमगढ़ के रोचक चुनावी मुकाबले में बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे चल रहे हैं. आजमगढ़ से बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ 13 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं. यहां से सपा ने धर्मेंद्र यादव को उतारा है. धर्मेंद्र शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे थे लेकिन जैसे-जैसे मतगणना में तेजी आई बीजेपी के उम्मीदवार हजारों वोट से आगे हो गए. 

ये भी पढ़ें -

Bundelkhand Expressway: बनकर तैयार है बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, जुलाई में PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन, होगा ये बड़ा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi IGI Airport Fog: कोहरे की चादर में दिल्ली, इंडिगो-स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवायजरी
कोहरे की चादर में दिल्ली, इंडिगो-स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवायजरी
'BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गठबंधन में…', नितिन नबीन पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
'BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गठबंधन में…', नितिन नबीन पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
'मेरे सिर से खून निकल रहा', ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर अनुज सचदेवा पर हमला, लाठी से की पिटाई
'मेरे सिर से खून निकल रहा', ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर अनुज सचदेवा पर हमला, लाठी से की पिटाई
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?

वीडियोज

₹1000 किराये में करोड़ों की Property? | Mumbai–Delhi की पगड़ी Property का पूरा सच | Paisa Live
Syria में ISIS का American ठिकानों पर हमला Donald Trump ने कड़ा जवाब देने की दी चेतावनी |ABPLIVE
नकली दवा बनाने की कंपनी का पुलिस ने किया भंडफोड़ | Delhi Crime Branch | Cyber Cell
नकली IAS के निशाने पर लड़कियां
Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi IGI Airport Fog: कोहरे की चादर में दिल्ली, इंडिगो-स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवायजरी
कोहरे की चादर में दिल्ली, इंडिगो-स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवायजरी
'BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गठबंधन में…', नितिन नबीन पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
'BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गठबंधन में…', नितिन नबीन पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
'मेरे सिर से खून निकल रहा', ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर अनुज सचदेवा पर हमला, लाठी से की पिटाई
'मेरे सिर से खून निकल रहा', ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर अनुज सचदेवा पर हमला, लाठी से की पिटाई
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ICC U19 World Cup की एक टीम में 3 भाइयों ने जगह बनाकर रचा इतिहास, 51 साल बाद होगा ऐसा
ICC U19 World Cup की एक टीम में 3 भाइयों ने जगह बनाकर रचा इतिहास, 51 साल बाद होगा ऐसा
Year Ender 2025: इन आदतों ने बर्बाद कर दिया पूरा साल 2025, कहीं आप भी तो नहीं थे इनके शिकार?
इन आदतों ने बर्बाद कर दिया पूरा साल 2025, कहीं आप भी तो नहीं थे इनके शिकार?
बढ़ रहे चांदी के दाम, सिक्का खरीदें या डिजिटल गोल्ड में करें निवेश, क्या रहेगा फायदे का सौदा?
बढ़ रहे चांदी के दाम, सिक्का खरीदें या डिजिटल गोल्ड में करें निवेश, क्या रहेगा फायदे का सौदा?
Video: पाकिस्तान में महिला रिपोर्टर को बैल ने मारी जोरदार टक्कर, उसके बाद जो हुआ हैरान कर देगा
Video: पाकिस्तान में महिला रिपोर्टर को बैल ने मारी जोरदार टक्कर, उसके बाद जो हुआ हैरान कर देगा
Embed widget