एक्सप्लोरर

आजमगढ़: सिपाही समेत 6 लोग गिरफ्तार, पैसा 3 गुना करने के नाम पर करते थे ठगी

पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरदह पुलिस ने 17 अप्रैल को राजागंज बाजार के पास 16 अप्रैल को हुई टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के बरदह थाने की पुलिस ने जनता को पैसा तीन गुना करने के नाम पर ठगी करने वाले वाराणसी के सिपाही सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सिपाही वाराणसी के थाना राजा तालाब में तैनात है. थाने में तैनाती के दौरान भी आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था.

जनपद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरदह पुलिस ने 17 अप्रैल को राजागंज बाजार के पास 16 अप्रैल को हुई टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 85 हजार रुपये, 3 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई.

पीड़ित की शिकायत
पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को क्षमानंद यादव निवासी फैजुल्लाहपुर थाना देवगांव ने बरदह में शिकायत दर्ज कराई थी. उनके अनुसार, 13 अप्रैल को गोसाईगंज बाजार में दो व्यक्तियों ने उनसे मुलाकात कर रुपये तिगुने करने का लालच दिया. 16 अप्रैल को राजागंज बाजार में 95 हजार रुपये लेकर पहुंचे क्षमानंद को दो अभियुक्तों ने बातों में उलझाया.

तभी एक अन्य बाइक पर पुलिस की वर्दी में आए व्यक्ति ने उनका 95 हजार रुपये से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गया. पीछा करने पर अन्य अभियुक्त भी बाइक से भाग निकले. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. गिरफ्तार अभियुक्तों में वाराणसी में तैनात सिपाही अर्जुन, शंकर उर्फ उमाशंकर, अरविंद गौतम, राम हरख, प्रदीप और रामाशीष नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

अलीगढ़: सास और दामाद की लव स्टोरी, पुलिस की 12 घंटे की मेहनत बेकार, दोनों शादी के लिए तैयार

क्या बोली आरोपी
पूछताछ में अभियुक्त अरविंद गौतम ने खुलासा किया कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को रुपये तिगुने करने का लालच देकर ठगता था. असली नोटों को नकली बताने के लिए बैद्यनाथ के कैप्सूल का पाउडर और पानी का इस्तेमाल कर नोटों को गुलाबी रंग का बनाया जाता था, जिससे लोग धोखे में आ जाते थे. सुनसान जगह पर ग्राहक को बुलाकर पुलिस की वर्दी में अर्जुन के साथ मिलकर रुपये छीन लिए जाते थे. डर के कारण पीड़ित शिकायत करने से बचते थे.

इस मामले पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि यह लोग एक संगठित अपराधी है. इनमें एक वर्धा थाना क्षेत्र का रहने वाला सिपाही है जो कि राजा तालाब वाराणसी में तैनात है. इन लोगों द्वारा लोगों को पैसा तीन गुना करने के नाम पर ठगा जाता है. इन संगठित अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति जब्तीकरण का भी काम किया जाएगा.

डॉ, खुर्रम आलम नोमानी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से करीब 23 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. नोमानी को करीब 32 सालों का अनुभव है. इस दौरान कई ग्राउंड रिपोर्ट्स किए. 2003 में भारत नेपाल सीमा पर लड़कियों की खरीद फरोख्त पर सिद्धार्थनगर से ग्राउंड रिपोर्ट की. अबू  सलेम के पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पण के समय अबू सलेम के परिवार का इंटरव्यू सबसे पहले स्टार न्यूज़ पर प्रसारित की. 2004 के लोकसभा चुनाव से लेकर होने वाले सभी लोकसभा ,विधानसभा चुनाव  की ग्राउंड रिपोर्टिंग की. खुर्रम आलम नोमानी ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा किया. इसके बाद MA,PHD (हिन्दी) की डिग्री हासिल की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget