एक्सप्लोरर

Rampur News: आजम खान हेट स्पीच मामले में गवाही पूरी, 22 जून को दोनों पक्षों में फाइनल बहस, जानें- मामला?

Azam Khan News: 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा नेता आजम खान ने मुख्यमंत्री को कातिल बताते हुए और तत्कालीन जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों के विरुद्ध बयान दिया था.

Azam Khan Hate Speech: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बड़े नेता आजम खान (Azam Khan) से संबंधित हेट स्पीच मामले में अब 22 जून को फाइन बहस होनी है. इस मामले में सफाई साक्ष्य के तहत गवाहों की गवाही पूरी हो गए हैं. अब 22 जून को कोर्ट में दोनों पक्षों की ओर से फाइनल बहस की जाएगी. ये मामला साल 2019 का है जब लोकसभा चुनाव के दौरान शहजाद नगर थाना क्षेत्र के धमोरा में आजम खान पर हेट स्पीच (Hate Speech) देने का आरोप लगा था. 

दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सपा नेता आजम खान द्वारा रामपुर के थाना शहजाद नगर क्षेत्र के धमोरा में हुई जनसभा में हेट स्पीच देने का आरोप है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री को कातिल बताते हुए और तत्कालीन जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों के विरुद्ध बयान दिया था. इस मामले में बुधवार को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में आजम खान की तरफ से सफाई साक्ष्य के तहत अंतिम गवाह केतकी गंगवार की गवाही होनी थी, लेकिन उनके अधिवक्ता द्वारा गवाह को पेश न करने का प्रार्थना पत्र कोर्ट ने स्वीकार किया.

इस मामले में फाइनल बहस के लिए 22 जून की तारीख मुकर्रर कर दी है. जिसमें दोनों पक्षों की फाइनल बहस होगी. आपको बता दें यह मुकदमा 10 अप्रैल 2019 को लोक सभा सामान्य निर्वाचन के दौरान अनिल कुमार चौहान प्रभारी वीडियो अवलोकन टीम द्वारा दर्ज कराया गया था, जिसमें आजम खान द्वारा हेट स्पीच देते हुए आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया था.

22 जून को दोनों पक्षों में होगी फाइनल बहस

इस संबंध में अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया थाना शहजाद नगर का मुकदमा अपराध संख्या 130/19 जो मोहम्मद आजम खान के विरुद्ध है. इसमें सफाई साक्ष्य में आज पत्रावली नियत थी, उनके सफाई साक्ष्य की सूची में एक गवाह केतकी गंगवार को आना था. बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा गवाह को अनुमोचित करने का प्रार्थना पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया कि इस गवाह को पेश नहीं करना है, जिसको माननीय न्यायालय ने स्वीकार किया क्योंकि सफाई साक्ष्य की जो सूची दी गई थी, उन सभी की गवाही हो गई है. अब 22 जून 2023 को पत्रावली नियत कर दी गई है दोनों पक्षों की फाइनल बहस होगी. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव का एलान, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP दिया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget