एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा-कांग्रेस को आजम खान की नसीहत, कहा- 'इंडिया ब्लाक को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी'

सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान ने अपने संदेश में लिखा है कि रामपुर की बर्बादी पर इंडिया गठबंधन खामोश तमाशायी बना रहा और मुस्लिम लीडरशिप को मिटाने पर काम करता रहा.

UP News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. अब उन्होंने सीधे तौर पर इंडिया गठबंधन के खामोशी पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि मुसलमानों के हालात और भविष्य पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. सीतापुर की जेल में बंद सपा नेता का चिट्ठी के जरिए संदेश आया है. 

उन्होंने अपने संदेश में स्पष्ट लिखा है, 'रामपुर की बर्बादी पर इंडिया गठबंधन खामोश तमाशायी बना रहा और मुस्लिम लीडरशिप को मिटाने पर काम करता रहा. इंडिया ब्लाक को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी. अन्यथा मुसलमानों के हालात और भविष्य पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.' उनकी इस प्रतिक्रिया को सीधे तौर पर गठबंधन के लिए नसीहत माना जा रहा है. 

सपा नेता के संदेश में आगे लिखा हुआ है, 'मुसलमानों पर होने वाले हमलों और उनकी मौजूदा स्थिति पर तथा अपनी नीति पर खुलकर स्थिति स्पष्ट करें. यदि मुसलमानों के वोट का कोई अर्थ ही नहीं है और उनके वोट का अधिकार उनकी नस्लकुशी करा रहा है तो उन्हें विचार करने पर मजबूर होना पड़ेगा कि उनके वोट के अधिकार को रहना चाहिए या नहीं.'

जहरीली शराब मामले में सपा विधायक रमाकांत यादव पर गैंगस्टर की कार्रवाई, भांजा रंगेश यादव है गैंग लीडर

बर्बाद नहीं किया जा सकता- सपा नेता
इस संदेश के अंतिम में उन्होंने स्पष्ट लिखा है, 'बेसहारा, अलग-थलग और अकेला खाक व खून में नहाया हुआ अधिकार, इबादत गाहों को विवादित बनाकर समाप्त करना इत्यादि, केवल साजिश करने वालों, षड्यन्त्र रचने वालों और दिखावे के हमदर्दी के लिए देश की दूसरी आबादी को बर्बाद और नेस्तोंनाबूद नहीं किया जा सकता है.'

बता दें कि उनकी यह चिट्ठी ऐसे मौके पर आई है जब भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने उनके परिवार के अलावा पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम से बीते दिनों मुलाकात की है. हालांकि इस दौरान अखिलेश यादव ने भी रामपुर जाकर परिवार से मुलाकात की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में निकाली आक्रोश रैली
अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में निकाली आक्रोश रैली
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
Embed widget