एक्सप्लोरर

Ayodhya: अब अयोध्या को मिलेगी डबल डेकर क्रूज की सौगात, श्रद्धालु कर सकेंगे सरयू भ्रमण

Ayodhya Double Decker Cruise: अयोध्या में डबल डेकर क्रूज निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. गुप्तार घाट पर सरयू किनारे वर्कशॉप तैयार हो रहा है. केरल से क्रूज के पार्ट्स इसी वर्कशॉप में पहुंचेंगे.

Ayodhya News: अयोध्या (Ayodhya) को योगी सरकार दीपोत्सव से पहले एक और नई सौगात देने जा रही है. अयोध्या वासी को यह सौगात सरयू में चलने वाले क्रूज़ के रूप में मिलेगी. यहां पेट्रोल और डीजल से जो नाव चलती थी उससे सरयू का वातावरण प्रदूषित होता था और अब सरयू में क्रूज चलाया जाएगा. यह क्रूज़ सरयू के नए घाट से लेकर भगवान राम के गुप्त स्थली यानी कि गुप्तार घाट तक चलाया जाएगा. 

काशी के बाद अब अयोध्या में श्रद्धालु डबल डेकर क्रूज का आनंद ले सकेंगे. सरयू भ्रमण के दौरान क्रूज में श्री राम के मानवीय जीवन पथ से जुड़े दृश्य ही नहीं दिखाए जाएंगे बल्कि श्री राम के भजन भी श्रद्धालुओं को सुनाए जाएंगे. जनवरी 2024 में रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने से पहले अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को योगी सरकार का यह सबसे बड़ा तोहफा होगा.

डबल डेकर क्रूज निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू 
अयोध्या में डबल डेकर क्रूज निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए गुप्तार घाट पर सरयू किनारे वर्कशॉप तैयार हो रहा है. केरल से क्रूज के पार्ट्स अयोध्या के इसी वर्कशॉप में पहुंचेंगे और फिर उसका असेंबल करके क्रूज का निर्माण किया जाएगा. यह क्रूज डबल डेकर होगा और इसकी लंबाई 26 मीटर और चौड़ाई 8.3 मीटर होगी. यह क्रूज ईंधन से चलने के बजाय सोलर पैनल से संचालित होगा और सोलर पैनल से एनर्जी स्टोर करने के लिए बैटरी का एक बड़ा पैनल भी इसमें लगा होगा. इसके प्रथम तल पर 72 से 100 लोगों के बैठने की जगह होगी जबकि ऊपर का तल पूरी तरह खाली होगा जहां श्रद्धालु खड़े होकर सरयू बिहार का आनंद ले सकते हैं. यहां पर किसी कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है.

प्रोजेक्ट इंजीनियर जान मैथ्यू ने कहा कि पूरा सामान केरला से लाना पड़ेगा इसका रॉ मैटेरियल और मोल्ड भी सब केरला से आएगा. इसमें 100 लोगों की कैपेसिटी होगी इसमें क्रूज के लिए बेडरूम, टॉयलेट और 100 लोगों की सीटिंग कैपेसिटी होगी. इसकी लंबाई 26 मीटर की होगी और चौड़ाई 8.3 मीटर होगी. साथ में ही यह डबल डेकर है, फर्स्ट फ्लोर डेक में सीटिंग कैपेसिटी है और ऊपर के सेकंड डेक में पूरा ओपन स्पेस है. यह क्रूज सोलर पैनल से चलेगा काम पूरा होने का एक्चुअल डेट नहीं बता सकते है लेकिन हम इसी साल काम खत्म करने की पूरी कोशिश करेंगे.

अयोध्या डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह सौर ऊर्जा संचालित क्रूज होगा और सोलर एनर्जी, ग्रीन एनर्जी से ही चलाया जाएगा. इस डबल डेकर क्रूज में कैंटीन समेत सारी सुख- सुविधाएं होगी. श्री राम के जीवन वृतांत को चलचित्रों के जरिए दिखाया जाएगा तो भजन भी सुनाए जाएंगे कोशिश यह होगी कि दीपोत्सव के पहले क्रूज सेवा शुरू कर दी जाए, जिससे जनवरी 2024 में रामलला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो तब उस समय आने वाले श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति क्रूज से सरयू बिहार का आनंद ले सके.

यह भी पढ़ें:-

Watch: सीएम योगी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मोहसिन रजा ने मंत्रियों को दिया धक्का, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget