एक्सप्लोरर

Ayodhya News: सेना के ट्रेनिंग सेंटर से थोड़ी दूरी पर मिले 15 हैंड ग्रेनेड, किया गया डिफ्यूज, उठ रहे सवाल

एसएसपी ने कहा, हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना कैंट थाने में दी गयी. उसे नष्ट कर दिया गया है. बता दें कि, आर्मी ट्रेनिंग सेंटर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर यह मिला है.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) में बीते शनिवार की दोपहर कंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के निर्मली कुंड चौराहे के पास एक नाले के पास फलों की तरह बिखरे हुए हैंड ग्रेनेड (Hand Grenades) मिले. एक स्थानीय युवक की जानकारी पर जब यहां मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम पहुंची तो उसे कुछ ही दूरी के भीतर पेड़ों और झाड़ियों के बीच 12 से 15 हैंड ग्रेनेड पड़े हुए मिले. बता दें कि यह पूरा क्षेत्र सेना की निगरानी में रहता है और रात 10 बजे के बाद आवाजाही की भी मनाही हो जाती है. सेना का इस तरह का सेंटर जहां हैंड ग्रेनेड की प्रैक्टिस होती है वह इस स्थान से लगभग ढाई से तीन किलोमीटर दूर है.

नष्ट किया गया हैंड ग्रेनेड
मिलिट्री इंटेलिजेंस की मानें तो पाए गए हैंड ग्रेनेड को रविवार दोपहर 2 बजे के आसपास नष्ट कर दिया गया. इस बारे में अयोध्या पुलिस को भी जानकारी दी गई. अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा कि, उनके पास इस तरह के हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना डोगरा रेजिमेंटल सेंटर द्वारा एक पत्र के माध्यम से कैंट थाने में दी गयी. मिले हुए हैंड ग्रेनेड को नष्ट कर दिया गया है. इससे अधिक उनके पास कोई जानकारी नहीं है.

Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा के दौरान दो महीने से कम समय में 203 यात्रियों की मौत, ये है वजह

चेयरमैन ने क्या कहा
अयोध्या कंटोनमेंट बोर्ड के चेयरमैन मिलन निषाद ने कहा कि, छोटे-छोटे बच्चे घूमते-घूमते ग्रेनेड के पास पहुंचे. ग्रेनेड काफी भयंकर चीज है. इससे कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है. इस वजह से आर्मी को सूचना दी गई. उस क्षेत्र को तुरंत पूरी तरह सील कर दिया गया. जब तक ग्रेनेड को नष्ट नहीं कर दिया गया तबतक उस रास्ते को प्रतिबंधित रखा गया. तुरंत एक्शन लेने पर जनता और आसपास के लोगों को बहुत राहत मिली. 

पता लगाया जा रहा 
कंटोनमेंट बोर्ड के चेयरमैन ने आगे कहा कि, लगभग 12 से 18 ग्रेनेड मिले हैं और उनको कल नष्ट कराया गया. आर्मी ट्रेनिंग सेंटर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर यह ग्रेनेड मिला है. आर्मी के द्वारा पता लगाया जाएगा कि यह यहां कैसे और कहां से आया. आर्मी और पुलिस दोनों को बुलाया गया था. जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

Bypolls Results 2022: रामपुर की पांच विधानसभा सीटों में से 3 में सपा को मिली बढ़त, लेकिन 2 सीटों में ही BJP ने पलट दी बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget