एक्सप्लोरर

Ayodhya: राम मंदिर आंदोलन में जान गंवाने वालों का किया जाएगा श्राद्ध, सरयू पर जलाए जाएंगे 10 हजार दीये

UP News: राम की नगरी अयोध्या में अब उन लोगों का तर्पण किया जाएगा जिन्होंने राम जन्मभूमि पाने के लिए अपनी जान दी थी. राम मंदिर ट्रस्ट ने उनका श्राद्ध और तर्पण करने का फैसला किया है.

Ayodhya News: अयोध्या (Ayodhya) में लगभग 500 वर्षों तक चले राम मंदिर (Ram Mandir) आंदोलन और संघर्ष में जान गंवाने वालों को अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट श्रद्धांजलि देने जा रहा है. श्री राम मंदिर ट्रस्ट ने ऐलान किया है कि वह हुतात्माओ की शांति के लिए पितृपक्ष में श्राद्ध और तर्पण करेगा. 13 अक्टूबर की शाम को राम की पैड़ी पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मंत्रोच्चार के बीच सरयू (Sarayu) पर लगभग 10 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे.  

 22 जनवरी 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मौजूदगी में रामलला के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा भी होनी है. ऐसे समय में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सबसे अधिक याद उन लोगों की आ रही है जिन्होंने मंदिर के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी. इसके पीछे यह मान्यता भी है कि जिस उद्देश्य के लिए उन्होंने अपने प्राण न्योछावर किए थे वह श्री राम जन्मभूमि मंदिर अब बनकर तैयार हो रहा है, लिहाजा उनकी अधूरी इच्छा पूरी हो चुकी है इसलिए अब उनकी आत्मा की मुक्ति के लिए पूजा जरूरी है. यह प्राण प्रतिष्ठा के पहले के कार्यक्रम का एक हिस्सा है.

ट्रस्ट ने कराया रामायण पाठ
ट्रस्ट ने वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस का नौ दिवसीय पाठ कराया. उसके बाद अब 13 अक्टूबर की शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच सरयू तट पर श्राद्ध कर्म और तर्पण करने जा रहा है. कांची काम कोटि पीठ के शंकराचार्य विजेंद्र सरस्वती की देखरेख में होगा. राम मंदिर ट्रस्ट ऐसे कुछ परिवारों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित करना चाहता है जिनके किसी अपने ने राम मंदिर आंदोलन और संघर्ष में अपनी जान गंवाई हो.

13 अक्टूबर की शाम शांति के लिए दीपदान
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने कहा, '' 500 वर्षों में न जाने कितने लोगों ने अयोध्या के राम जन्मभूमि को प्राप्त करने के लिए प्राण दिए, कोई जानता नहीं, उनके नाम क्या होंगे. सबकी इच्छाएं पूरी हो गईं. उनकी आत्मा को सदगति और शांति प्राप्त हो, इसके लिए 13 अक्टूबर शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक राम की पैड़ी पर ज्ञात-अज्ञात हुतात्माओं की शांति के लिए सरयू में दीपदान करेंगे.''

य़े भी पढ़ें-  UP News: 'मैं दिल से उनका आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि...', सर्वेंट बताए जाने पर ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget