एक्सप्लोरर

UP News: 'मैं दिल से उनका आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि...', सर्वेंट बताए जाने पर ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर पलटवार

UP Politics: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव आमने-सामने हैं. यह तब से शुरू हुआ जब से अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी का गेट फांदा था.

Brajesh Pathak Replies Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) राज्य के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) को 'सर्वेंट डिप्टी सीएम' बुलाने पर घिर गए हैं. खुद ब्रजेश पाठक ने इस पर पलटवार किया है. ब्रजेश पाठक ने तंज भरे लहजे में उनका न केवल आभार जताया है बल्कि यह भी कहा कि 'मैं जनता की सेवा करता हूं जबकि अखिलेश यादव जी तो राजाओं की तरह व्यवहार करते हैं.''

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने वीडियो जारी करते हुए कहा, ''मैं  समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे सर्वेंट डिप्टी सीएम कहा है. यह सही है कि मैं जनता के सेवक के रूप में और नौकर के रूप में काम करता हूं. जबकि अखिलेश जी राजघरानों से आते हैं. राजा की तरह व्यवहार करते हैं. उनके पिता कई बार सीएम रहे हैं. वह खुद सीएम रहे हैं. मैं अखिलेश जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे सर्वेंट डिप्टी सीएम माना है. बहुत-बहुत आभार.''

पाठक के इस बयान पर बिफरे थे अखिलेश
दरअसल, ब्रजेश पाठक ने बुधवार को अखिलेश यादव की एक तस्वीर पर तंज करते हुए कहा था कि वह कूदने में इतने अच्छे हैं तो एशियन गेम्स में जाकर मेडल लेना चाहिए. सपा नेता अखिलेश यादव गुरुवार को गोमती नगर के लोहिया पार्क पहुंचे थे. इस दौरान पाठक के बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम सर्वेंट डिप्टी सीएम की बातों का जवाब नहीं देते. 

जेपीएनआईसी के गेट फांदने से जुड़ा है मामला
दरअसल, जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाने के लिए अखिलेश यादव समेत समाजवादी पार्टी के अन्य नेता जेपीएनआईसी पहुंचे थे. लेकिन जेपीएनआईसी के मेन गेट पर ताला जड़ा हुआ था. ताला बंद होने के कारण अखिलेश यादव जेपीएनआईसी का गेट फांदकर अंदर दाखिल हुए थे. इसी पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनपर तंज किया था. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed Case: अतीक-अशरफ हत्याकांड की सुनवाई फिर टली, शूटरों के खिलाफ इस वजह से तय नहीं हुए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget