एक्सप्लोरर

अयोध्या में 14 फरवरी तक स्कूल बंद, श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए डीएम ने की घोषणा

Ayodhya School Closed: महाकुंभ की वजह से अयोध्या में भारी संख्या में लोगों राम मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं, ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

Ayodhya School Closed: महाकुंभ में देश के कोने-कोने से आने वाले लोगों की वजह से राम नगरी अयोध्या में भी भक्तों का तांता लग रहा है. अयोध्या में रोजाना 6-8 लाख पर्यटक राम मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं जिसका असर असर अयोध्या की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है. सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. जगह-जगह जाम से हालत खराब है. इस बीच अयोध्या में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने 11 फरवरी से 14 फरवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. 

महाकुंभ से लौटने के बाद भारी संख्या में भक्त अयोध्या का रुख कर रहे हैं जिसकी वजह से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है. अयोध्या में भीड़ बढ़ने की वजह से राम पथ, भक्ति पथ और राम जन्मभूमि पथ को पूरी तरह सील कर दिया गया है. भीड़ की वजह से जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है. ताकि भीड़ पर नियंत्रण किया जा सके. सड़कों पर जाम की स्थिति के चलते स्थानीय लोगों का भी आना-जाना मुश्किल हो गया है. 

अयोध्या में बढ़ी पर्यटकों की भीड़
अयोध्या में इन दिनों रोजाना 6-8 लाख भक्त राम मंदिर के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पुलिस ने वन वे प्लान तैयार किया है. जिसके तहत पूरे रामपथ को वन वे कर दिया गया है और दूसरे रास्ते से निकासी की जा रही है. ताकि श्रद्धालुओं के आपस में टकराव की स्थिति पैदा न हो. अयोध्या में भीड़ बढ़ने की वजह से स्थानीय इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात हैं. लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. ऐसे में बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है. जिसे देखते हुए डीएम ने 14 फरवरी तक जनपद में स्कूल बंद रखने की घोषणा की है. 

पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है. बाहर से आने वाले वाहनों को शहर के बाहर ही रोका जा रहा है. जिसके बाद पर्यटक पैदल आगे बढ़ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पर्यटकों की भीड़ की वजह से स्थानीय लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं. अयोध्या में ज़्यादातर दैनिक रोजमर्रा के सामान की दुकानें रामपथ पर ही पड़ती है ऐसे में स्थानीय लोगों के सामान खरीदने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

'वो इस्लाम में चलीं जाती तो..', ममता कुलकर्णी विवाद पर बोलीं महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget