एक्सप्लोरर

अयोध्या रेप केस: BJP के शीर्ष संगठन को मिली रिपोर्ट, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, की गई ये मांग

अयोध्या में पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के लिए बीजेपी का एक प्रतिनिधि मंडल वहां गया था. अब उस प्रतिनिधि मंडल ने अपनी रिपोर्ट शीर्ष संगठन को सौंप दी है, जिसमें कई अहम बातें हैं.

Ayodhya Rape Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से बीजेपी के एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुलाकात की. उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली मुआवजा राशि को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का आग्रह किया. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद, राज्यसभा सदस्य संगीता बलवंत बिंद और राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप शामिल थे.

बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने इस घटना के संबंध में परिवार से विस्तृत जानकारी भी जुटाई. अब इस विस्तृत जानकारी के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट शीर्ष संगठन को सौंप दी गई है. फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट लगभग 4 पन्नों की है और इसमें कुछ अहम बातें भी डेलिगेशन ने लिखी हैं. खास तौर पर समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला गया है. 

इसके बाद रिपोर्ट में स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए हैं. इस रिपोर्ट में पीड़िता और उसके परिवार के लिए मुआवजा बढ़ाने की बात फिर से कही गई है. अब शून्य काल में राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे.

UP Politics: सपा सांसद की रद्द हो सकती है सदस्यता? इलाहाबाद HC में सुनवाई, जानें क्या है पूरा मामला

पहले भी हुई थी मुआवजा बढ़ाने की मांग
इससे पहले बाबूराम निषाद ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा था कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राज्य सरकार द्वारा लड़की के परिवार को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का आग्रह किया है. गौरतलब है कि सीएम ने दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की थी और शनिवार को बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने परिवार को चेक सौंपा.

यह पूछे जाने पर कि क्या नाबालिग लड़की को लखनऊ या दिल्ली में किसी बेहतर सुविधा में स्थानांतरित किया जाएगा, निषाद ने कहा, “हमने उनसे (चिकित्सकों से) कहा है कि अगर आपको लगता है कि यह (चिकित्सा उपचार देना) आपके नियंत्रण से बाहर है, तो बिना किसी देरी के लड़की को उच्च केंद्र में स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget