एक्सप्लोरर

Ayodhya News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया न्योता, जानें- कब होगा कार्यक्रम?

Ayodhya News: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भेजा गया है.

Ram Mandir News: अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस साल के अंत तक मंदिर का प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगी. जिसके बाद जनवरी महीने के मध्य में मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई हैं. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को भी शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है. ट्रस्ट की ओर से 15 जनवरी से 24 जनवरी के बीच पीएम मोदी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भेजा गया है. हमने उनसे कहा है कि अगर आप इसमें शामिल होंगे तो दुनियाभर में हिन्दुस्तान का सम्मान बढ़ेगा. अपने व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ा समय निकालकर वो यहां आए. वहीं तारीख को लेकर उन्होंने एक बार फिर से कहा कि हमने 15 जनवरी से 24 जनवरी के बीच का समय मांगा है, तारीख कौन सी होगी वो पीएम ही बताएंगे.

तैयारियों को लेकर ट्रस्ट की बैठक

ट्रस्ट ने जानकारी दी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए कौन-कौन से कार्यक्रम होंगे और इनमें किसी तरह की बाधा न हो इसे लेकर भी ट्रस्ट की ओर से बैठक की गई है. राम मंदिर निर्माण में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान भी किए जा रहे हैं. इसके साथ ही इन दिनों मंदिर में दरवाजे चढ़ाने का काम किया जा रहा है. मंदिर के सभी खंबों पर मूर्तियां बनाई गईं है, गर्भगृह के प्रवेश द्वार पर दो सिंह, दो हाथी, हनुमान जी और गरुड़ की मूर्तियां लगेंगी.   

आपको बता दें कि मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को बेहद भव्य बनाने की तैयारियां की गई है. इस दौरान देश के सभी प्रमुख मंदिर में विशेष पूजा अर्चना होगी. इसे उत्सव की तरह मनाया जाएगा. इस कार्यक्रम की देशभर में लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी और घर-घर प्रसाद भी बांटा जाएगा. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम बोले- 'विपक्ष के किसी नेता ने दिया होता तो उसे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget