एक्सप्लोरर

UP Politics: पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम बोले- 'विपक्ष के किसी नेता ने दिया होता तो उसे...'

कांग्रेस (Congress) नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा विपक्षी गठबंधन पर की गई तीखी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है.

UP News: 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस’ (I.N.D.I.A.) पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा की गई टिप्पणी पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) के बाद कांग्रेस (Congress) नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod) ने प्रतिक्रिया दी है. 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "INDIA को “इंडियन”, मुजाहिदीन से जोड़ना बेहद “दुर्भाग्यपूर्ण” है. अगर ये बयान “विपक्ष” के किसी नेता ने दिया होता तो उसे “देश द्रोही” घोषित कर दिया जाता." वहीं सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री पर को टिप्पणी नहीं करूंगी, मैं उनके कुर्सी की इज्जत करती हूं.  उनकी पार्टी द्वारा और उनके द्वारा जितने भी भाषण दिए गए हैं 2014 से लेकर आज तक उसमें सभी जवाब मिल जाएंगे."

UP Politics: पीएम मोदी के बयान पर सपा सांसद जया बच्चन बोलीं- 'टिप्पणी नहीं करूंगी, उनके कुर्सी की करती हूं इज्जत'

क्या बोले पीएम मोदी?
दरअसल, मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के बने 'इंडिया' गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये पूरा विपक्ष दिशाहीन है. I.N.D.I.A. ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा है. इंडियन मुजाहिद्दीन और पीएफआई के नाम में भी इंडिया का नाम आता है. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी की बैठक में कहा कि विपक्ष के व्यवहार से लगता है कि उसने लंबे समय तक विपक्ष में बने रहने का फैसला कर लिया है."

पीएम मोदी के इस बयान से बाद बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "विपक्ष मान चुका है कि उन्हें सत्ता में नहीं आना. पीएम ने एक टिप्पणी की है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस अंग्रेज ने बनाया था. ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाया था. आज कल लोग इंडियन मुजाहिद्दीन भी नाम रखते हैं, इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी नाम रखते हैं."

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "1885 में कांग्रेस का गठन हुआ तो अंग्रेजों ने किया। हमने पीपुल्स फ्रंट को बैन किया वो भी खुद को इंडिया कहते हैं. आज के समय में इंडिया का नाम जोड़ने का जो फैशन है वह अर्बन-नक्सलवाद से संबंधित है वे खुद को वैध करने के लिए इंडिया नाम जोड़ देते हैं और यह सभी अर्बन नक्सलवादी हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget