एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: प्रस्तावित राम मंदिर के नए मॉडल का स्वरूप कुछ ऐसा होगा, यहां पढ़ें-पूरी डिटेल

अयोध्या में अब भव्य राम मंदिर दो नहीं बल्कि तीन मंजिला होगा. इसमें पांच गुंबद होंगे. मंदिर का आकार बढ़कर 84600 वर्ग फीट कर दिया गया है. बता दें कि पांच अगस्त को पीएम मोदी अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखेंगे.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास की तैयारियां जोरों पर हैं. अगस्त के पहले हफ्ते से राम नगरी में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा. 5 अगस्त को भूमि पूजन होगा. जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक, 5 अगस्त को दोपहर 12.15 मिनट पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर की नींव रखी जाएगी. 11 पंडितों की टीम भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन कराएगी.

अब तीन मंजिला होगा मंदिर

शिलान्यास की तैयारियों के बीच राम मंदिर के नए मॉडल की पहली तस्वीर सामने आई है. प्रस्तावित राम मंदिर के नए मॉडल में कुछ बदलाव किए गए हैं. पुराने मॉडल के मुताबिक, दो मंजिला मंदिर का निर्माण होना था, लेकिन नए मॉडल में मंदिर तीन मंजिला होगा. इतना ही नहीं, मंदिर की ऊंचाई से लेकर गुंबद की संख्या में भी परिवर्तन किया गया है.

प्रस्तावित राम मंदिर के नए मॉडल का स्वरूप कुछ ऐसा होगा

  • इसमें 5 गुंबद साफ देखे जा सकेंगे
  • सूत्रों के मुताबिक, मंदिर का आकार बढ़कर 84600 वर्गफीट हो गया है, जो पहले के प्रस्तावित मंदिर के दोगुने से करीब 10000 वर्गफीट ज्यादा है.
  • इसमें गूढ़ मंडप समेत कीर्तन व प्रार्थना के लिए भी मंडप की व्यवस्था की गई है.
  • पहले जहां मंदिर की क्षमता 20000 भक्तों की थी, वहीं अब 50000 से ज्यादा भक्त एक साथ पूजा कर सकते हैं.

भव्य राम मंदिर का नया स्वरूप तीन मंजिला होगा. इसकी लंबाई 268 फीट और चौड़ाई 140 फीट होगी. इसकी ऊंचाई पहले 128 फीट थी, जिसे अब बढ़ाकर 161 फीट कर दिया गया है. गुंबद की संख्या भी पांच कर दी गई है. हालांकि, इन बदला के बाद भी मंदिर का मूल लुक लगभग पुराने मॉडल जैसा ही रहेगा.  मंदिर के गर्भ गृह और सिंह द्वार के नक्शे में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर में अग्रभाग, सिंह द्वार, नृत्य मंडप रंग मंडप और सिंह द्वार के अलावा बाकी नक्शे में बदलाव हुआ है.

तीन मंजिला मंदिर में होंगे  318 खंभे 

तीन मंजिला मंदिर में 318 खंभे होंगे और हल तल पर 106 खंभे बनाए जाएंगे. वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा  मंदिर के नक्शे को नए सिरे से तैयार करने में जुटे हैं. सोमपुरा ने बताया कि मंदिर के मुख्य परिसर का क्षेत्रफल भी थोड़ा बढ़ाया जाएगा. उन्होंने बताया कि मंदिर मॉडल के स्वरूप में बदलाव संतों और ट्रस्ट की इच्छा के अनुसार ही किया गया है.

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी 5 अगस्त को 12.15 मिनट पर रखेंगे राम मंदिर की नींव, 11 पंडितों की टीम करवाएगी भूमिपूजन

यूपी: राम मंदिर के भूमि पूजन में इस्तेमाल होगा त्रिवेणी संगम का जल, वीएचपी को मिली प्रयागराज से अयोध्या पहुंचाने की ज़िम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget