एक्सप्लोरर

पीएम मोदी 5 अगस्त को 12.15 मिनट पर रखेंगे राम मंदिर की नींव, 11 पंडितों की टीम करवाएगी भूमिपूजन

5 अगस्त से शुरू हो रहे राम मंदिर निर्माण के कार्य को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. पीएम मोदी 12:15 मिनट पर भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम अगस्त के पहले हफ़्ते से शुरू हो जाएगा. राम मंदिर के भूमि पूजन की तारीख 5 अगस्त तय की गई है. जानकारी के मुताबिक, 12:15 मिनट पर पीएम मोदी भव्य राम मंदिर की नींव रखेंगे. मंदिर निर्माण कार्य को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बताया जा रहा है कि 11 पंडितों की टीम भव्य राम मंदिर का भूमिपूजन करवाएगी.

40 किलो के चांदी की ईंट से रखी जाएगी राम मंदिर की आधारशिला

बता दें कि लगभग 40 किलो के चांदी की ईंट से राम मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि सभी संतो की इच्छा थी कि पीएम मोदी अयोध्या आएं और राम मंदिर की नींव रखें. वहीं महंत कमल नयन दास ने बताया कि पीएम मोदी विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन के बाद 12:15 मिनट पर राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा.

मोदी के साथ योगी भी रहेंगे मौजूद

बता दें कि राम मंदिर के शिलान्यास के लिए पीएम मोदी के साथ-साथ कई और दिग्गज हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है. भव्य राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे. साथ ही कई और केंद्रीय मंत्रियों के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि विपक्ष के उन नेताओं को भी कार्यक्रम में बुलाया जाएगा, जो कभी राम मंदिर निर्माण के खिलाफ न रहे हों. महंत नृत्य गोपाल दास के मुताबिक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत, गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित करीब 200 प्रमुख हस्तियां अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी.

05 अगस्त को ऐसे होगा भूमि पूजन

भव्य राम मंदिर की आधारशिला पूजा में पीएम मोदी ताम्र कलश स्थापित करेंगे. इस ताम्र कलश में रीति के मुताबिक गंगा जल के साथ- साथ सभी तीर्थों के जल, सर्वऔषधि और पंच रत्न रखे जाएंगे. इसके साथ ही पाताल लोक के राजा शेषनाग और शेषावतार की प्रसन्नता के लिए चांदी के नाग-नागिन, भूमि के आधार देव भगवान विष्णु के कच्छप अवतार के प्रतीक कछुआ भी नींव में स्थापित होंगे. मंगल कलश में सेवर घास रखकर सभी तीर्थों सहित गंगा जल से कलश को भरा जाएगा. इस तरह श्रीराम मंदिर निर्माण का श्रीगणेश होगा.

क्यों 5 अगस्त को ही हो रहा है भूमि पूजन

श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन 5 तारीख को ही क्यों हो रहा है, इसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं. कई लोगों का मानना था कि 5 अगस्त को ही मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म की थी, इसलिए पांच तारीख को भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा जा रहा है. लेकिन कई जानकारों का कहना है कि श्रीराम नाम का जो मुहूर्त है वह पांच का है, यही सर्वार्थ सिद्धि का योग भी है. बताया जा रहा है कि अगर इस तारीख को ही भूमि पूजन किया जाए तो सर्वार्थ की सिद्धि प्राप्त होगी. माना जाता है इस मुहूर्त में सभी कामनाओं की सिद्धि होती है, लिहाजा इस शुभ मुहूर्त में पूजन किया जा सकता है. इसी कारण मंदिर की आधारशिला के लिए पांच अगस्त की तारीख तय की गई है.

यह भी पढ़ें- 

29 जुलाई को अंबाला एयरबेस पर वायुसेना में शामिल होगा राफेल, भारत-चीन सीमा पर होगी तैनाती

राजस्थान: सचिन पायलट और 18 अन्य बागी कांग्रेसी विधायकों की याचिका पर HC में आज भी जारी रहेगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget