एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: रामलला की पोशाक रखने के लिए प्रयागराज से भेजी गई खास अलमारी, सालों तक नहीं होगी खराब

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. भगवान रामलला की पोशाक रखने के लिए प्रयागराज से अलमारियां भेजी गई हैं.

Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है. देश के कोने-कोने से राम मंदिर के लिए सामान आ रहा है. अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजने जा रहे रामलला की पोशाकें जिस अलमारी में रखी जाएंगी, उसे संगम नगरी प्रयागराज में तैयार किया गया है. इसके अलावा मंदिर में पूजा कराने वाले सात पुजारियों को अपने सामान रखने के लिए जो अलमारियां दी जानी है, उन्हें भी प्रयागराज में ही तैयार किया गया है.

इन सभी अलमारियों पर भगवान राम के साथ ही उनके परम भक्त पवन पुत्र हनुमान की तस्वीर भी बनाई गई है. इन सभी अलमारियों को संगम नगरी प्रयागराज से अयोध्या के लिए रवाना कर दिया गया है. इससे पहले इन अलमारियों को प्रयागराज में संगम किनारे स्थित लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर लाया गया. यहां पूजा अर्चना के बाद मंदिर के महंत बलवीर गिरि ने इन्हें अयोध्या के लिए रवाना किया. यह अलमारियां बुधवार को रामलला के दरबार में पहुंच जाएंगी. हनुमान मंदिर में अलमारियों को लाए जाने पर इनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में राम भक्त श्रद्धालु मौजूद थे. 

सालों तक खराब नहीं होंगी ये अलमारियां

श्रद्धालुओं ने भगवान राम और बजरंगबली के जयकारे लगाकर अलमारियों को प्रयागराज से अयोध्या के लिए रवाना किया. आठों अलमारियों को दो बड़े वाहनों पर रखकर यहां से अयोध्या के लिए भेजा गया. इन सभी अलमारियों को प्रयागराज के नैनी इलाके के कारोबारी अर्पित तिवारी ने तैयार कराया है. इसके लिए उन्होंने खास मेहनत की है. अलमारियों को इस तरह तैयार किया गया है कि वह सालों साल तक खराब नहीं होंगी. कारोबारी अर्पित तिवारी का कहना है कि रामलला के काम आने वाली इन अलमारियों के लिए वह कोई भुगतान नहीं ले रहे हैं. 

मोहम्मद असलम ने भेजा खास शॉल

उनके मुताबिक वह खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें रामलला के लिए अपनी तरफ से कोई योगदान देने का मौका मिला है. जिस अलमारी में रामलला की पोशाक रखी जानी है, उसे बेहद खास तरीके से तैयार किया गया है. इसमें कई लाकर हैं. साथ ही इसका आकार भी काफी बड़ा है. अलमारियों के साथ प्रयागराज के मुस्लिम कारोबारी हाजी मोहम्मद असलम ने रामलला के लिए खास शॉल भी भेजी है. ये शॉल खादी की है और इसे विशेष रूप से तैयार कराया गया है.

शॉल के जरिए मोहम्मद असलम ने भगवान श्री राम के प्रति अपने भक्ति भाव और भावनाओं को व्यक्त करने की कोशिश की है. इस मौके पर हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि ने कहा कि 500 सालों के बाद यह मौका आया है, जब भगवान राम अपने धाम में विराजमान होने जा रहे हैं. यह पल उत्सव मनाने का है. ऐसे में इस मसले को लेकर किसी तरह की सियासत या विवादित बयानबाजी नहीं होनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें- 

Watch: 'स्वामी प्रसाद मौर्य से डरते हैं अखिलेश यादव, चढ़ गया है भूत...' सपा पर भड़के प्रमोद कृष्णम

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget