एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: काशी के संतों ने की 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग, बोले- पूरे देश में मनेगा दीपोत्सव

Ram Mandir Inauguration: काशी के संतों ने कहा कि 22 जनवरी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. हर कोई इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनना चाहता है. जो अयोध्या नहीं जा पाएंगे वो घर बैठकर कार्यक्रम देखेंगे.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. 22 जनवरी को पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. साधु-संतों से लेकर राम भक्तों में मंदिर के उद्घाटन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बीच काशी के संतों ने मांग की है कि 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए. 

अयोध्या में 15 जनवरी से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे. निर्धारित 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर धर्म नगरी काशी में भी उत्साह देखा जा रहा है. इसी कड़ी में काशी के संतों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी से बड़ा आह्वान करते हुए कहा है कि 22 जनवरी को पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए, जिसके माध्यम से लोग अपने घरों में बैठकर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम को उनकी जन्मभूमि पर विराजते हुए देख पाए.

सभी को प्राप्त हो भगवान राम का दर्शन

अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा कि हम सभी सनातनी भाग्यशाली हैं कि हमें ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है. 500 वर्षों से चले आ रहे कड़े संघर्ष के बाद सभी सनातन संस्कृति के लोग इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेंगे. 22 जनवरी की तिथि हम सभी के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण तिथि है.

उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के साथ-साथ हम संतों का भी मानना है कि इस मनमोहक पल के साक्षी सभी देशवासी बने और उन्हें प्रभु राम के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हो. इसलिए हम प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार से 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग करते हैं.

दीपोत्सव के साथ-साथ घर बैठ कर सकेंगे आरती

काशी के संतों ने यह भी कहा कि 22 जनवरी को पूरे देश में दीपोत्सव मनाया जाएगा. जगह-जगह प्रभु राम के नाम का दीप जलेगा. लाखों की संख्या में लोग अयोध्या पहुंचेंगे, लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जो अयोध्या नहीं पहुंच पाएंगे. इसलिए उन्हें टीवी, डिजिटल व अन्य तकनीकी माध्यम से भी प्रभु राम का दर्शन प्राप्त हो सकेगा. इसलिए आवश्यकता है कि 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित हो. जिसके माध्यम से परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर प्रभु राम का दर्शन कर सके और उनकी आरती कर सकें.

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Opening: लक्ष्मीकांत मथुरानाथ दीक्षित और गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ कराएंगे राम लला की प्राण प्रतिष्ठा, यहां जानें उनके बारे में सब कुछ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget