एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: लक्ष्मीकांत मथुरानाथ दीक्षित और गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ कराएंगे राम लला की प्राण प्रतिष्ठा, यहां जानें उनके बारे में सब कुछ

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है. इसी बीच इस कार्यक्रम के मुख्य पुजारी का नाम सामने आया है.

Ram Mandir Pran Pratishtha: रामनगरी अयोध्या को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनिया भर के राम भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है. हर कोई इस महापर्व का हिस्सा बनने को बेकरार है. पीएम नरेंद्र मोदी इस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य पुजारी का नाम भी तय हो गया है. 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य पुजारी की भूमिका में लक्ष्मीकांत मथुरानाथ दीक्षित होंगे. जिनकी उम्र 84 वर्ष है. इनके पूर्वज 400 वर्ष पूर्व काशी आए थे. लक्ष्मीकांत मथुरानाथ दीक्षित का शिक्षा अध्ययन उनके चाचा के सानिध्य में काशी में ही हुआ था. लक्ष्मीकांत के तीन बेटे हैं जो पुजारी और सनातन संस्कृति कर्मकांड विद्या से ही जुड़े हैं. इनके पूर्वज गागाभट्ट द्वारा छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक कराया गया था. इसके अलावा मध्य प्रदेश, नागपुर, राजस्थान से कई राजघराने का राज्याभिषेक भी इसी परिवार द्वारा कराया गया है. 

गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने शुभ मुहूर्त किया निर्धारित 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निर्धारित किया है, जोकि 12:20 मिनट है. गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ की उम्र 65 वर्ष है और यह अविवाहित हैं. यह वाराणसी के ज्योतिष विद्या के प्रकांड विद्वान माने जाते हैं. इससे पहले इन्होंने राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम का भी मुहूर्त निर्धारित किया था. यह अपने परदादा के साथ काशी आए थे. इनका निवास स्थल रामघाट पर है. 

अयोध्या में हो रही भव्य तैयारी

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर खास तैयारी की जा रही है. यहां नए एयरपोर्ट और पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन होना है. जो पीएम मोदी आगामी 30 दिसंबर को करेंगे. पीएम मोदी इस दिन एक रैली को भी संबोधित करेंगे. वहीं प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव को अभूतपूर्व बनाने के साथ अयोध्यावासी अपने घर-आंगन को सजाएंगे. साथ ही शहर की एक प्रमुख सड़क को सूरज की थीम वाले सूर्य स्तंभों से सजाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- 

Delhi To Ayodhya: दिल्ली से अयोध्या जाने वाली पहली फ्लाइट के टाइम में हुआ बड़ा बदलाव, यहां जानें सब कुछ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget