एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में लड्डू प्रसाद के लिए काशी से गया आटा और बेसन, हवन के लिए 75 किलो देसी घी भी रवाना

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर वाराणसी में तैयारियां की जा रही हैं. लड्डू प्रसाद बनाने के लिए भारी मात्रा में आटा और बेसन अयोध्या भेजा जा रहा है.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 15 जनवरी के बाद से अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे. इसके अलावा अयोध्या में देश और विदेश से पहुंचने वाले मेहमानों के लिए खान पान और प्रसाद वितरण की भी तैयारी की जा रही है. इसी क्रम में काशी से पूजन सामग्री, मुख्य पुरोहित और अन्य आवश्यक वस्तुओं के बाद अब 75 किलो गाय का शुद्ध देसी घी भी हवन पूजन के लिए भेजा जा चुका है. इसके अलावा प्रसाद और लड्डू बनाने के लिए आज वाराणसी से भारी मात्रा में आटा और बेसन अयोध्या भेजा जा रहा है.

उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बजाज ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया, 'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन 22 जनवरी के लिए देश के प्रत्येक वर्ग के लोग अपनी सहभागिता दर्ज करा रहे हैं. यह हर्ष का विषय है कि लंबे वर्षों के बाद प्रभु राम का भव्य मंदिर उनके निवास स्थल पर बन रहा है. इसी क्रम में बनारस के व्यापारी समाज ने भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में अपना योगदान देने का फैसला किया है. इसी उद्देश्य के साथ बीते दिनों उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को 75 किलो गाय का शुद्ध देसी घी हवन पूजन के लिए सौंपा है. यह परम सौभाग्य की बात है कि हम सभी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में हवन पूजन के कार्य के लिए पूजन सामग्री प्रदान करने का अवसर मिल रहा है.'

लड्डू बनाने के लिए भेजी गई सामग्री
इसके अलावा दीपक बजाज ने यह भी जानकारी दी कि आज वाराणसी के रामनगर इंडस्ट्रियल क्षेत्र से तकरीबन दोपहर 1:30 बजे अयोध्या के लिए 1लाख 10 हजार किलो आटा और 2000 किलो बेसन भेजा गया, जिसकी मदद से भंडारा का आयोजन और बेसन से भगवान को चढ़ने वाला शुद्ध लड्डू बनाया जाएगा. इसके अलावा हमने यह भी आश्वस्त किया है कि काशी से अन्य पूजन सामग्री और भंडारा, भोग के लिए कोई भी सामग्री की आवश्यकता पड़ती है तो हम इसे तत्काल अयोध्या भेजने के लिए पूरी तरह तत्पर रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या धाम जंक्शन पर नहीं रुकेंगी ट्रेने, ट्रैफिक डायवर्जन का खाका तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget