एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: 22 जनवरी को अयोध्या में महकेगी कन्नौज की खुशबू, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भेजे गए इत्र

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या की धरती में कन्नौज की खुशबू शामिल होगी. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है. राम भक्तों की तरफ से तोहफे भेजे जा रहे हैं.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी जोर शोर से चल रही है. 22 जनवरी को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में कन्नौज की खुशबू फैलेगी. कन्नौज इत्र की खुशबू के लिए दुनिया भर में मशहूर है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कन्नौज का इत्र मंदिर को सुगंधित करेगा. कन्नौज के राम भक्त ने दान स्वरूप इत्र को भेंट किया है. गोपाल तिवारी ने कन्नौज से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए इत्र अयोध्या भेजा है. उन्होंने कहा कि 500 वर्षों बाद भगवान राम घर में विराजमान होने जा रहे हैं.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में फैलेगी खुशबू

राम भक्तों में खुशी और उत्साह का संचार है. प्रभु राम को दान स्वरूप क्षेत्र की सबसे प्रसिद्ध इत्र अयोध्या लेकर पहुंचे हैं. उन्होंने कन्नौज के इत्र को श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट को भेंट करने की बात कही. कन्नौज से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या लाया गया इत्र खास है. इत्र को प्राकृतिक फूलों से तैयार किया गया है. इत्र में केवड़ा, गुलाब, बेला, चंदन का तेल मिलाने से खुशबू दूर दूर तक फैल जाती है.

कन्नौज में बने खास इत्र का होगा प्रयोग

गोपाल तिवारी ने बताया कि इत्र रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 22 जनवरी को होनेवाले अनुष्ठान में काम आएगा. इत्र को श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने स्वीकार कर लिया है. कन्नौज के इत्र से पुजारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान कराएंगे. राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या को संजाने संवारने का काम चल रहा है. श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट ने करीब सात हजार विशिष्ट मेहमानों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे.

Ram Mandir Inauguration: सीएम योगी कल पहुंचेंगे अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का लेंगे जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget