एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: 'रामलला विराजमान...राम राज्य की शुरुआत', केशव प्रसाद मौर्य ने भक्तों से की ये अपील

Ram Mandir Inauguration: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "मैं अयोध्या में आए सभी राम भक्तों से अपील करता हूं कि उत्तेजित ना हों, सभी को दर्शन करने का मौका मिलेगा."

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में बने राम मंदिर में रामलला की नई मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अगले दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए. वहीं रामलला के दर्शन करने के लिए राम भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा. वहीं भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि "कल रामलला का विराजमान होना मतलब राम राज्य की शुरुआत होना है. ये हमारे लिए गर्व की बात है."

वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-"जिस प्रकार से राम भक्तों का जनसैलाब अयोध्या धाम की ओर उमड़ रहा है इतनी भीड़ हो गई है मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि जल्दबाजी न करें. सरकार ने सुरक्षा की व्यवस्था की हुई है और सभी प्रबंध भी किए हुए हैं." इसके साथ ही राम भक्तों की भीड़ को देखते हुए राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "मैं अयोध्या में आए सभी राम भक्तों से अपील करता हूं कि उत्तेजित ना हों, सभी को दर्शन करने का मौका मिलेगा, दर्शन लगातार कराए जा रहे हैं."

बता दें कि राम भक्तों की भीड़ के बाद मंदिर में हुई अव्यवस्था पर सीएम योगी ने खासी नाराजगी जताई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर का हवाई सर्वेक्षण किया. इसके बाद सीएम योगी ने राम मंदिर पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया. अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए अभी भी लाखों श्रद्धालु मौजूद हैं. स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मंदिर परिसर में मौजूद हैं. इसके अलावा यूपी के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार स्थिति पर नजर रखने के लिए राम मंदिर के अंदर मौजूद रहे.

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के द्वार खुलते हुए उमड़ी भक्तों की भीड़, जानें- कैसे हो रहे हैं रामलला के दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget