एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के द्वार खुलते हुए उमड़ी भक्तों की भीड़, जानें- कैसे हो रहे हैं रामलला के दर्शन

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. पहले दिन राम मंदिर का द्वार सुबह 8 बजे के बजाय एक घंटा पहले 7 बजे खोल दिया गया.

Ayodhya Ram Mandir: भक्तों के लिए नव्य राम मंदिर के द्वार खुल गए हैं. रामलला दिव्य और भव्य गर्भगृह में विराजमान हैं. भक्त भी आराध्य का दर्शन करने के लिए व्याकुल हैं. अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा है. आज (मंगलवार) से राम मंदिर को खोल दिया गया है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम मंदिर का विधिवित उद्घाटन हो गया. अगली सुबह अयोध्या में राम भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा. मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि राम मंदिर का द्वार सुबह 6:30 बजे आरती के बाद खोला गया.

रामलला भक्तों को दे रहे हैं दर्शन

मंदिर का पट खुलने के साथ उत्साहित राम भक्त दर्शन करने उमड़ पड़े. उन्होंने बताया कि दो तीन दिनों से भक्तों को दर्शन नहीं हो रहा था. अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन 20 जनवरी की सुबह से बंद कर दिए गए थे. नव्य राम मंदिर के द्वार खुलने पर बड़ी संख्या में भक्त उमड़ पड़े. आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ का अंदाजा हो गया था. इसलिए दोपहर में एक घंटा पहले मंदिर को खोल दिया गया. यूपी सरकार के मुताबिक आज ढाई से तीन लाख श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर चुके हैं. अभी लाखों श्रद्धालुओं को दर्शन करने का मौका नहीं मिला है. अयोध्या में करीब तीन लाख श्रद्धालु दर्शन करने के इंतजार में हैं. 

मुख्य पुजारी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन राम मंदिर का द्वार सुबह 8 बजे के बजाय एक घंटा पहले 7 बजे खोल दिया गया. राम भक्त भगवान रामलला के दर्शन रात 10 बजे तक कर सकेंगे. बता दें कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रोजाना एक लाख श्रद्धालुओं को दर्शन कराने का प्लान तैयार किया था. पहले दिन भीड़ के बढ़ने की प्रमुख वजहें हैं. दर्शन करने के लिए श्रद्धालु दो तीन दिनों से अयोध्या में डेरा डाले हुए थे. कई राज्यों से बड़ी संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं. दर्शन के लिए लाइन की व्यवस्था नहीं होने से भी भीड़ बेकाबू है. पहले से दर्शन कराने का प्लान भी नहीं बनाया गया था. 

राम मंदिर में एंट्री के जना लें नियम

रामलला का दर्शन करने के लिए पर्ची सिस्टम नहीं है. राम भक्तों को मंदिर के गेट से एंट्री करने दिया जा रहा है. अगर हर सेकंड एक भक्त दर्शन कर रहा है तो हर घंटे औसतन 3600 लोग दर्शन कर पा रहे हैं.  लेकिन अगर एक साथ कई लोग दर्शन कर रहे हैं तो हर घंटे 10 से 20 हजार लोगों को दर्शन करने का मौका मिल रहा है. इस हिसाब से आज दिन के 13 से 14 घंटे में करीब 3 लाख श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे. 

Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM मोदी ने कैसे खत्म किया उपवास, गोविंद देव गिरी महाराज ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget