एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा से दूरी बनाने वालों को बाल योगी का जवाब, कहा- '22 जनवरी को घर पर दीपक जलाएं'

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होना है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी बनानेवालों पर 12 साल के महंत सूरज दास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Ramlala Pran Pratishtha: 12 साल के बाल योगी सूरज दास ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकरानेवालों को आड़े हाथों लिया है. हनुमानगढ़ी के महंत सूरज दास ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा बीजेपी, पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम नहीं है. उन्होंने कहा कि निमंत्रण पानेवाले सौभाग्यशाली थे लेकिन उन्होंने ऐतिहासिक अवसर को गंवा दिया. राहुल गांधी का नाम लिए बिना बाल योगी ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे हैं. राम को नहीं मानने वाले कैसे देश जोड़ो यात्रा पर निकले हैं. 

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर 12 साल के बाल योगी

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. रामलला 22 जनवरी को टेंट से निकलकर महल में विराजमान होंगे. 22 जनवरी को अयोध्या में देश विदेश से श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पहुंचेगी. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शामिल होंगे. वीआईपी मेहमान भी ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से आयोजन में शामिल होने का न्योता कांग्रेस को भी दिया गया था.

 

'जो राम को नहीं मानते वो कैसे देश जोड़ो यात्रा पर निकले हैं'

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम बताकर निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया. उन्होंने अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के औचित्य पर भी सवाल उठाए. बाल योगी सूरज दास ने किसी कारणवश अयोध्या नहीं आने वालों को संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को संकीर्तण करें, दीपक जलाएं और आयोजन को दीपोत्सव की तरह मनाएं. 12 साल के बाल योगी सूरज दास संस्कृत में धारा प्रवाह स्तुति और श्लोक सुनाते हैं. प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन संपन्न होने के बाद राम मंदिर को खोल दिया जाएगा. गुरुवार को राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला का विग्रह स्थापित कर दिया गया. राम भक्तों को अब 22 जनवरी का इंतजार है. 22 जनवरी 2024 का दिन इतिहास के पन्नों मे्ं दर्ज हो जाएगा.   

Ram Mandir News: 'श्री राम ने किया हमारे कुल का उद्धार', प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सारस्वत समाज का हवन-पूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget