एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: 'श्री राम ने किया हमारे कुल का उद्धार', प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सारस्वत समाज का हवन-पूजन

Ramlala Pran Pratishtha: सारस्वत समाज के लोग 22 जनवरी को होने वाली श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी खुश हैं. उन लोगों ने रावण स्वरूप के साथ हवन पूजन करते हुए भगवान राम को बधाई दी.

Ram Mandir Inauguration: आगरा में सारस्वत समाज के लोगों ने अयोध्या में भगवान रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हवन पूजन किया. सारस्वत समाज के लोग खुद को रावण वंशज मानते हैं और आज यानी 18 जनवरी को सारस्वत समाज के लोगों ने रावण स्वरूप के साथ भगवान श्री राम के लिए हवन पूजन करते हुए अयोध्या बना रहे भव्य मंदिर के लिए भगवान श्री राम को बधाई दी और कहा कि भगवान राम ने हमारे कुल को मुक्ति दी थी. भगवान राम ने रावण के साथ-साथ हमारे कुल पर लगे हुए श्राप से हमें मुक्त कराया था, इसलिए हमारे रोम-रोम में भगवान राम बसे हुए हैं और अयोध्या में रामलाल प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हम रावण वंशज बहुत खुश हैं. सारस्वत समाज के लोगों ने कहा कि बहुत लंबे अरसे के बाद भगवान श्री राम को अपना भव्य मंदिर मिलने जा रहा है. हम भी अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के दर्शन करेंगे.

सारस्वत समाज के लोगों ने रावण स्वरूप के साथ भगवान श्री राम की पूजा की. इसके साथ ही रावण स्वरूप ने सामाजिक संदेश दिए. रावण के स्वरूप में संदेश दिए कि लोग नशा छोड़ दें. बच्चों को मोबाइल की लत न लगाए, महिलाओं और बेटियों का सम्मान करें, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाए. सामाजिक संदेश के साथ रावण स्वरूप ने कहा कि हम रावण वंशज हैं और संदेश दे रहे हैं कि बुरी आदत को छोड़ दें. सामाजिक बुराइयों को देश में से खत्म होना चाहिए और लोग भगवान के नाम में लगे होने चाहिए. सनातन धर्म सबको यही संदेश देता है.

रावण स्वरूप ने बोला जय श्री राम

खुद को रावण वंशज बताने वाले सारस्वत समाज के लोगों ने श्री राम की पूजा अर्चना की साथ ही 22 जनवरी को उत्सव मनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बन रहा है और रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं. रावण के स्वरूप में डॉ मदन मोहन शर्मा (सारस्वत) ने बताया कि हम लोग रावण वंशज हैं. सारस्वत समाज रावण वंशज हैं और भगवान श्री राम ने हमारे कुल का उद्धार किया था, इसलिए हम भगवान राम को अपना आराध्य मानते हैं. रावण स्वरूप में हम यही संदेश देना चाहते हैं कि सामाजिक बुराइयों को खत्म हो जाना चाहिए और लोगों को भगवान श्री राम के नाम लग जाना चाहिए. मंदिर के सभी को बधाई देते हैं.

अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बन रहा है और हम जल्द ही भगवान श्री राम के दर्शन करने जाएंगे. हमारे रोम-रोम में राम बसे हुए हैं. पूर्व समय में हमारे समाज को श्राप मिला था, जिसका भगवान श्री राम के हाथों उद्धार होना था. लंकापति रावण और भीषण भगवान नारायण के दरबारी हुआ करते थे और श्राप से मुक्ति भगवान राम के हाथो मिलनी थी. उनको श्राप था, भगवान श्री राम आए और हमारे कुल का उद्धार किया. हमने रावण स्वरूप में श्री राम को याद किया है और सामाजिक संदेश दिए हैं. (लक्ष्मीकांत शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP News: 'राम भक्तों के हत्यारे हैं...खून की नदी बहा दी', शिवपाल यादव के बयान पर भड़के योगी के मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget