एक्सप्लोरर

Ayodhya News: राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोल कर दान कर रहे हैं श्रद्धालु, नगद चंदे में हुई तीन गुना बढ़ोतरी

Ram Mandir News: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के अधिकारी ने कहा अब एक बार में दानपात्र से निकाली जाने वाली धनराशि की गिनती करने में 15 दिन लगते हैं. 15 दिन में दान की राशि एक करोड़ रुपये हो गई है.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसके लिए लोग दिल खोल कर दान (Donation) कर रहे हैं. इस बीच भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए दिए जाने वाले नगद चंदे भी बढ़ोतरी हुई है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) के एक अधिकारी ने बताया कि राम मंदिर को दिए जाने वाले नगद चंदे में तीन गुना वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आ रहे श्रद्धालु भारी मात्रा नगद दान कर रहे हैं. 

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दानपात्र से निकलने वाले करेंसी नोट की गिनती और उन्हें जमा करने के लिए नियुक्त किए गए बैंक अधिकारियों ने ट्रस्ट को इस बात की जानकारी दी है कि राम मंदिर निर्माण के लिए दिए जाने वाले चंदे में पहले के मुकाबले तीन गुना बढ़ोतरी हुई है.  उन्होंने बताया कि अब एक बार में दानपात्र से निकाली जाने वाली धनराशि की गिनती करने में 15 दिन लगते हैं. सिर्फ 15 दिन में ही दान की राशि एक करोड़ रुपये हो गई है.

दान की रकम गिनने के लिए दो कर्मचारी नियुक्त

ट्रस्ट के अधिकारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि राम मंदिर दानपात्र को हर 10 दिन पर खोला जाता है. उन्होंने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक ने राम मंदिर के दानपात्र में दी जाने वाली रकम की गणना और उसे ट्रस्ट के बैंक खाते में जमा करने के लिए दो कर्मचारियों को नियुक्त किए हैं. 

वहीं इस मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर के लिए आने वाले चंदे में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है और निकट भविष्य में तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर व्यवस्था करनी पड़ेगी. बालाजी मंदिर में सैकड़ों कर्मचारी रोजाना दान के रूप में आने वाली रकम की गिनती करते हैं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget