एक्सप्लोरर

Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर निर्माण में आई तेजी, उपमंदिर और परिसर निर्माण पर खर्च होंगे इतने करोड़ रुपये

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर परिसर में अभी परकोटा समेत सात ऋषियों-मुनियों व छह देवी-देवताओं के मंदिरों को भी आकार दिया जा रहा है. इस वित्तीय वर्ष में कुल 850 करोड़ रुपये व्यय करने की तैयारी है. 

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु रोजाना दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं. इस बीच राम मंदिर निर्माण के दूसरे चरण का काम भी तेजी से किया जा रहा हैं. इसमें  प्रथम तल का काम तो लगभग पूरा हो गया है लेकिन द्वितीय दल का कार्य 50 फीसद तक पूरा हो गया है. श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष में मंदिर परिसर में निर्माण कार्य पर 850 करोड़ रुपये खर्च होने है. 

राम मंदिर परिसर में अभी परकोटा समेत सात ऋषियों-मुनियों व छह देवी-देवताओं के मंदिरों को भी आकार दिया जा रहा है. ये सारा निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था लार्सन  एंड टुब्रो कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है. ट्रस्ट ने इस वित्तीय वर्ष में कुल 850 करोड़ रुपये विविध मदों में व्यय करने की तैयारी है. 

मंदिर निर्माण में 850 करोड़ का खर्च
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसे लेकर हाल ही में वित्तीय वर्ष 2023-34 का लेखा-जोखा सार्वजनिक किया था, जिसमें आधारभूत संरचना के विकास व राजस्व मदों में हुए सारे खर्च को मिलाकर कुल 1800 करोड़ रुपये का खर्चा आया है. उन्होंने बताया कि इस साल कुल वास्तविक खर्च 776 करोड़ रुपये रहा. जिनमें 540 करोड़ रुपये मंदिर निर्माण और 236 करोड़ रुपये अन्य पर किया गया, इसमें प्राण प्रतिष्ठा में खर्च की गई राशि भी शामिल है. 

चंपत राय ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में मंदिर निर्माण के कार्य पर 850 करोड़ रुपये का खर्च होना है. इनमें 670 करोड़ रुपये मंदिर परिसर में बन रहे दूसरे मंदिरों पर लगाए जाने हैं तो वहीं 180 करोड़ रुपये परिसर के दूसरे कामों पर लगाए जाएंगे.

आपको बता दें कि राम मंदिर परिसर में इन दिनों मंदिर के दूसरे तल पर निर्माण कार्य चल रहा है. इसके साथ ही यहां सप्त मंडपम, छह देवी-देवताओं के मंदिर और परकोटे के काम हो रहा है. इसके लिए मंदिर परिसर में संग्रहालय, गेस्ट हाउस, सड़कें, पावर प्लांट समेत दूसरी जगहों पर काम हो रहा है. नई तिथि के अनुसार अगले साल जून तक राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. 

'बिहार में जंगलराज, दलित सुरक्षित नहीं', नवादा की घटना पर सपा की प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?
UPI MDR पर बड़ा अपडेट! 1 जनवरी तक टल सकता है चार्ज, कारोबारियों को राहत?
क्या दिल्ली में कल लॉकडाउन लग जाएगा?
प्रदर्शन से पहले ही CJP कार्यकर्ताओं पर एक्शन शुरू
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget