एक्सप्लोरर

Ayodhya: राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का विरोध, बीजेपी सांसद के बाद अब इकबाल अंसारी ने भी दे डाली ये चेतावनी

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के विरोध में अब बाबरी पक्ष के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी भी उतर चुके हैं. उन्होंने राज ठाकरे को चेतावनी दी है.

Raj Thackeray Ayodhya Visit: अयोध्या में 5 जून को मनसे प्रमुख राज ठाकरे का दौरा प्रस्तावित है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक राज ठाकरे के दौरे का विरोध अयोध्या के साधु संत और केसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह कर रहे हैं. उनका कहना है कि पहले उत्तर भारतीयों से राज ठाकरे माफी मांगें और उसके बाद वह अयोध्या आएं. बाबरी पक्ष के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी भी मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का विरोध कर रहे हैं.

इकबाल अंसारी का भी मानना है कि उत्तर प्रदेश वासियों के साथ महाराष्ट्र में बीते दिन हुए दुर्व्यवहार और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था अब आज उत्तर प्रदेश के धर्म नगरी अयोध्या में मनसे प्रमुख अगर आना चाहते हैं तो पहले उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी.

 राज ठाकरे के अयोध्या दौरे पर क्या कहते हैं इकबाल अंसारी

राज ठाकरे के आगमन को लेकर जहां सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मोर्चा खोल दिया है तो वहीं बृजभूषण सिंह के साथ खुलकर के इक़बाल अंसारी खड़े हैं. उनका कहना है कि केसरगंज सांसद हमारे बड़े भाई हैं और उनकी मांग एकदम जायज है हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. अयोध्या में राज ठाकरे को प्रवेश नहीं करने देंगे.

बताते चलें कि शिवसेना आदित्य ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या दौरान जून माह में प्रस्तावित है जहां अयोध्या में दोनों ही पार्टियों की तरफ से पोस्टर से सवाल जवाब किया जा रहा है.

केसरगंज के बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे के विरोध में मोर्चा खोल दिया है वहीं अब बाबरी पक्ष के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने भी बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन की करते हुए राज ठाकरे को अयोध्या में प्रवेश न करने की चेतावनी दे डाली है.

एबीपी गंगा से खास बातचीत में इकबाल अंसारी ने कहा कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी विरोध कर रहे हैं और अयोध्या का संत समाज भी विरोध कर रहा है. अयोध्या धर्म की नगरी है. राजनीति की नगरी नहीं है.

इकबाल अंसारी ने कहा कि उत्तर भारतीयों के साथ जिस तरह से महाराष्ट्र में परेशानियां गुजरी हैं तो सब लोग उससे भयभीत थे. अयोध्या का संत समाज विरोध कर रहा है. सांसद विरोध कर रहे हैं तो हम भी विरोध कर रहे हैं. हम अयोध्या के संतों के साथ में हैं. सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ में हैं. जब तक वह माफी नहीं मांग लेते तब तक उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा तो वहीं इकबाल अंसारी ने कहा है कि उत्तर भारतीयों से माफी मांगें.

इसे भी पढ़ें:

Uttar Pradesh News:गाजियाबाद में DM ऑफिस के सामने की खुद को जिन्दा जलाने की कोशिश, पुलिस की मदद से बचाया

Kanpur News: सरकारी ड्यूटी के समय निजी प्रैक्टिस कर रहा था डॉक्टर, पूछने पर कहा- 'मैं कर सकता हूं चाहे तो डीएम से पूछ लो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP बना देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, योगी सरकार के प्रयासों मिली नई गति
UP बना देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, योगी सरकार के प्रयासों मिली नई गति
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
Joshimath Helicopter Crash LIVE: जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, जांच के आदेश
Live: जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, जांच के आदेश
आर.के.सिन्हा और शिवराज सिंह चौहान की मां का निधन, CM योगी ने जताया शोक
आर.के.सिन्हा और शिवराज सिंह चौहान की मां का निधन, CM योगी ने जताया शोक

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget