एक्सप्लोरर

अयोध्या: पुलिस ने फर्जी कैप्टन को किया गिरफ्तार, पास में मिले सामान की लिस्ट जानकर हैरान रह जाएंगे आप

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस ने फर्जी कैप्टन को गिरफ्तार किया है. फर्जी कैप्टन की पहचान सोनू लाल के रूप में हुई है. सोनू लाल उन्नाव जिले के भौरावा क्षेत्र का रहने वाला है.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस ने सेना का फर्जी कैप्टन बनकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सेना की वर्दी, बेल्ट, स्टार, बैज, नेम प्लेट, मेडल, प्रशंसा चिन्ह, सीटी डोरी, शर्ट, टोपी, फ्लैप, तीन स्टार, गुदे हुए नेम प्लेट, 6 अदद आईकार्ड, टोपी, दो अदद मुहर, एक अदद मोबाइल और एक घड़ी बरामद की है. अब तक की जांच में फर्जी कैप्टन बनकर सेना भर्ती के नाम पर लोगों से धन वसूली करने की बात सामने आई है.

गलत निकली जानकारी पुलिस की गिरफ्त में आया सेना के फर्जी कैप्टन की पहचान सोनू लाल के रूप में हुई है. सोनू लाल उन्नाव जिले के भौरावा क्षेत्र का रहने वाला है. इसकी गिरफ्तारी मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर कैंट थाना पुलिस ने की है. मिलिट्री इंटेलिजेंस के लोगों को जब इस पर शक हुआ और पूछताछ की गई तो ये अपनी रेजिमेंट और पोस्टिंग स्थल को लेकर जानकारी नहीं दे सका. इसने जो जानकारी दी वो भी गलत निकली इसके बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस ने अयोध्या पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद कैंट थाना पुलिस ने फर्जी कैप्टन को गिरफ्तार कर लिया.

धन वसूली करता था फर्जी कैप्टन सीओ सिटी अयोध्या निपुण अग्रवाल ने बताया कि फर्जी कैप्टन सोनू लाल सेना भर्ती स्थलों के आसपास भर्ती की तैयारी करने वाले युवकों को चिन्हित करता था. वर्दी पहनकर खुद को आर्मी का कैप्टन बताता था और धन वसूली करता था. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें:

शाहजहांपुर: सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, घुमाने के बहाने ले गया था युवक, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पूरनपुर: पिता कभी नहीं गए स्कूल, लेकिन बेटे की इस उपलब्धि ने नाम कर दिया रोशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget