एक्सप्लोरर

शाहजहांपुर: सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, घुमाने के बहाने ले गया था युवक, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

शाहजहांपुर में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. परिजनों के मुताबिक, पड़ोस का युवक बच्ची को घुमाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया और बच्ची के साथ दरिंदगी की.

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में तमाम कड़े कानूनों के बाद भी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला शाहजहांपुर का है. यहां 7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सात साल की बच्ची को पड़ोस का ही युवक घुमाने के बहाने ले गया और उसे झाड़ियों मे ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया. किसी तरह खून से लथपथ बच्ची घर पहुंची और उसने अपने परिजनों को दरिंदगी की घटना बताई. फिलहाल घटना के बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, वहीं, आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिख कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

एसपी सिटी शाहजहांपुर, संजय कुमार के मुताबिक़ दरअसल घटना थाना रोजा क्षेत्र के मठिया कॉलोनी की है. जहां 7 साल की मासूम बच्ची अपनी बहन के साथ बाहर खेल रही थी. इसी दौरान पड़ोस का युवक शोभित अपनी साइकिल पर बैठा कर घुमाने के बहाने ले गया और उस बच्ची को सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की.

बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया

बच्ची की हालत बिगड़ने पर वहशी दरिन्दा बच्ची को सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गया. फिलहाल किसी तरह खून से लथपथ बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिस पर परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरिफ्तार कर लिया गया है. वहीं, बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें.

मेरठ: बारिश से मिली प्रदूषण में राहत, AQI 68 के स्तर पर, खिली धूप निकलने से लोगों के चेहरे पर खुशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget