एक्सप्लोरर

Ayodhya News: महंत के लापता होने के बाद संत परमहंस ने छोड़ा अन्न और जल, CM योगी से की CBI जांच की मांग

UP News: तपस्वी छावनी के संत परमहंस आचार्य ने कहा कि महंत रामशरण दास (Ramsharan Das) ने पहले भी अपनी हत्या को लेकर आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी.

Ayodhya News: अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) के नरसिंह मंदिर के वयोवृद्ध महंत रामशरण दास (Ramsharan Das) के लापता होने के मामले में तपस्वी छावनी के संत परमहंस आचार्य ने कमिश्नर गौरव दयाल और डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर महंत के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. संत परमहंस ने कहा कि महंत रामशरण दास ने पहले भी अपनी हत्या को लेकर आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.

संत परमहंस ने कहा कि जब तक महंत रामशरण दास का पता नहीं चलता, तब तक वे अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे, वे अन्न जल का परित्याग कर रहे हैं. दरअसल, 10 जनवरी से नरसिंह मंदिर के महंत रामशरण दास लापता हैं. लापता मामले में अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस लापता महंत को तलाश कर रही है.

सीएम को CBI जांच कराने के लिए भेजा पत्र 
तपस्वी छावनी के संत परमहंस आचार्य ने कहा कि अयोध्या में रायगंज स्थित नरसिंह मंदिर के महंत जिनकी आयु लगभग 90 वर्ष थी, बुजुर्ग, बड़े सीधे-साधे और बहुत ही अच्छे संत थे, वह कुछ दिन से किडनैप कर लिए गए हैं और उनका अपहरण हो गया है. प्रशासन पता नहीं लगा पा रहा है. पुलिस सुरक्षा के बावजूद उनका अपहरण हो गया है, जिन लोगों पर आशंका थी कि हमारी हत्या करा सकते हैं, उनको लोगों ने जबरदस्ती वहां पर बैठा दिया है, जिसको लेकर सीएम को सीबीआई जांच कराने के लिए पत्र भेजा है.

संत परमहंस आचार्य ने कहा कि गुमशुदगी की तलाश की जाए और सीबीआई जांच कर पता लगाया जाए कि कौन लोग हैं, जो साधु-संतों की भी हत्या करा रहे हैं. लोग पैसे के कितने भूखे हो गए, जमीन के कितने भूखे हैं कि किसी की भी हत्या करा देना, मर्डर करा देना और किसी का अपहरण करा लेना इनके लिए आम है. इससे अयोध्या की छवि खराब हो रही है और संत का अपहरण हो जाना दुखद है. इसलिए मैंने यानी अयोध्या से तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने जल का परित्याग कर दिया है, जब तक पता नहीं चलेगा तब तक जल ग्रहण नहीं करूंगा और मैं भी वरिष्ठ अधिकारियों से मिलूंगा. 

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: शिवपाल यादव की बात सच हुई तो BJP को होगी 'डबल मुसीबत', जानें- सपा नेता के बड़े दावे में कितना दम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget