एक्सप्लोरर

Ram Mandir: दिसंबर 2023 से कर सकेंगे राम लला के दर्शन, मंदिर निर्माण का 40 फीसदी काम हुआ पूरा

UP News: रामलला मंदिर निर्माण का काम 40 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है. अब मंदिर के प्लिंथ यानी प्रतिष्ठान का काम चल रहा है. दिसंबर 2023 तक नए मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा.

Ayodhya News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में रामलला मंदिर के लिए भूमि पूजन किया था. इसी के साथ भव्य राम मंदिर का निर्माण जोरो पर है. मंदिर निर्माण का काम 40 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है. अब मंदिर के प्लिंथ यानी प्रतिष्ठान का काम चल रहा है. दिसंबर 2023 तक नए मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और आम जनता रामलला के दर्शन कर पाएगी. 

सारा काम चल रहा योजना के अनुरूप
अगर मंदिर निर्माण की बात करें तो 67 एकड़ में मंदिर और परिसर का निर्माण कराया जा रहा है. साथ ही साथ अत्याधुनिक मशीनरी और तकनीक के साथ ही मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है.मंदिर की नींव को 15 मीटर अंदर तक बनाया गया है.ग्रेनाइट के सिंगल पीस के ढाई टन वजनी करीब 14000 पत्थर लगाए गए हैं और कुल 17000 ग्रेनाइट के सिंगल पीस 2.5 टन वजनी पत्थर इस पूरे मंदिर में लगाए जाएंगे.मंदिर में नक्काशी धार हल्के गुलाबी रंग के बलुआ पत्थर रखने का काम भी 2 महीने से चल रहा है.अभी तक लगभग 5 लेयर पूरी हो चुकी है और यह काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा.अभी तक चल रहा सारा काम योजना के अनुरूप ही चल रहा है. 

परकोटा, रिटेनिंग वॉल और गर्भगृह में सफेदा संगमरमर पत्थर लगने का काम पूरा होगा. रिटेनिंग वॉल बनाने का काम मंदिर के पश्चिम भाग में चल रहा है जहां सरयू का प्रवाह है.अगर कभी सरयू नदी ने अपना मार्ग बदला तो जल के प्रवाह को कौन रोकेगा. पूर्व दिशा में एक तरफ धरती का तल 10 मीटर ऊंचा है और वहीं पश्चिम में 10 मीटर नीचे है. इन्हीं सब बातों का ध्यान रखते हुए रिटेनिंग वॉल का निर्माण कराया जा रहा है. रिटेनिंग वॉल को इतना मजबूत और धरती के अंदर तक बहुत ज्यादा चौड़ाई में बनाया जा रहा है ताकि अगर भविष्य में कभी बहुत ज्यादा तेज बारिश हो और मिट्टी का कटान हो तो यह वह उस मिट्टी को रोक सके. साथ ही साथ सरयू नदी अगर कभी भी अपनी दिशा बदलती है तो मंदिर को उससे नुकसान ना हो.

इस मंदिर की सबसे खास बात है नक्काशी
यह माना जा रहा है कि पत्थरों का इतना विशाल मंदिर अभी तक कहीं नहीं बना है. पत्थर में इतनी विशाल रचना और नक्काशी यह समाज के लिए अनोखी बात होगी. अगर बड़े मंदिरों की बात करें तो वह उनका ढांचा भी सीमेंट से तैयार होता है और बाद में उनका एक पत्थर लगा दिया जाता है. लेकिन रामलला के इस मंदिर में ईंट की कोई भी गुंजाइश नहीं है. पूरा मंदिर सिर्फ पत्थरों से बनाया जा रहा है.

अगले माह से शुरू होगा मंदिर का मंडप बनना

मंदिर में प्लिंथ यानी चबूतरे का काम पूरा होने के बाद मंडप बनने का काम शुरू हो जाएगा जिस पर 400 खंबे लगाए जाएंगे. मंदिर के गर्भ गृह समेत मंडप बनाने के लिए खंभों को पहले से ही तैयार कर लिया गया है. यह तैयार खंभे 30 दिनों में लग जाएंगे. राम मंदिर के कुडू मंडप, नृत्य मंडप और रंग मंडप के खंभे 30 दिनों में लगा लिए जायेंगे. 

सरयू नदी के किनारे बसी है अयोध्या नगरी
जो भी यहां आता है वह सरयू में आस्था की डुबकी लगाए बिना नहीं वापस जाता. प्रशासन ने इस बात का ध्यान रखते हुए अब सरयू नदी के घाटों का जो जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण शुरू कर दिया है और नए घाट को पूरी तरह से विकसित करने का काम पूरा हो चुका है.अगर बात करें तो पहले यहां पर आने वाले महिला पुरुष नहाने के बाद कपड़े बदलने के लिए काफी जद्दोजहद करते थे, लेकिन अब महिलाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए कपड़ा बदलने का घर बना दिया गया है. साथ ही साथ इन घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है और यहां पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहती है.

रोजाना 2 लाख से ज्यादा लोग करेंगे रामलला के दर्शन

रामलला का मंदिर जब बनकर तैयार हो जाएगा तो यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में होगी.एक अनुमान के मुताबिक यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब दो लाख से ज्यादा होगी.बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं के लिए यहां खाने-पीने, ठहरने, रहने आदि की व्यवस्था होगी.साथ ही साथ यहां पर बनी हुई चीजों को खरीद कर अपने साथ ले जाएंगे उससे यहां के स्थानीय लोगों और आसपास के लोगों को भी खूब फायदा होगा.इसके लिए राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या के विकास का रोडमैप भी तैयार किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें:-

UP: आजमगढ़ सांसद निरहुआ ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला, कहा- हर चीज का विरोध करते हैं लेकिन...

Agniveer Rally: अग्निवीर भर्ती रैली कोटाद्वार में 19 अगस्त को होगी शुरू, विधायक ऋतु खंडूरी भूषण ने प्रशासन के साथ की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget