एक्सप्लोरर

Agniveer Rally: अग्निवीर भर्ती रैली कोटाद्वार में 19 अगस्त को होगी शुरू, विधायक ऋतु खंडूरी भूषण ने प्रशासन के साथ की बैठक

Agniveer Recruitment Kotdwar: उत्तराखंड के कोटद्वार में गढ़वाल मण्डल के युवाओं के लिए 19 अगस्त से अग्निवीर भर्ती शुरू हो रही है. इसके लिए विधायक ऋतु खंडूरी भूषण ने प्रशासन अधिकारियों के साथ बैठक की.

Kotdwar Agniveer Rally: अग्निपथ योजना के अंतर्गत कोटद्वार में गढ़वाल मण्डल के युवाओं के लिए 19 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होने जा रही है. जिससे पूर्व 17 अगस्त को उत्तराखंड में अग्निपथ योजना को कोटद्वार में ही लांच किया जाएगा. अग्निवीर भर्ती की व्यवस्थाओं सुनिश्चित किए जाने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार की स्थानीय विधायक ऋतु खंडूरी भूषण ने स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 17 अगस्त को उत्तराखंड के लिए कोटद्वार में अग्निपथ योजना को लांच किया जाएगा. जिसके लिए एक वृहद स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में अग्नीपथ योजना का शुभारंभ करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान देश के लिए अपनी जान देने वाले शहीदों के परिजनों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया जाएगा. उत्तराखंड में अग्नि पथ योजना के शुभारंभ पर अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले प्रदेश के सभी युवाओं का मार्गदर्शन भी किया जाना है.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य रक्षा मंत्रालय द्वारा देश के नौजवान महिला और पुरुष उम्मीदवारों को थल सेना, वायु सेना, और नौसेना में भर्ती करने के लिए और देश सेवा के लिए प्रेरित करने का और साथ ही बेरोजगार युवा वर्ग को रोजगार प्रदान करना है. अग्निपथ योजना के लिए भर्ती प्रक्रिया यहां से शुरू होना उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है. भर्ती रैली  के लिए स्थानीय युवाओं में अलग ही जोश देखने को मिलेगा.

युवाओं को भर्ती के दौरान न हो किसी तरह की परेशानी

इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने कहा स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर अग्निवीर भर्ती की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली. उन्होंने राज्य के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय बनाने को कहा. वहीं अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए एवं भर्ती स्थलों में रहने-खाने, शेल्टर और बिजली, पानी, सफाई व शौचालयों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा.

Mahant Narendra Giri Case: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बोले- महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में वापस नहीं होगी FIR

होटल मालिक न वसूलें मनमानी किराया

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उप जिला अधिकारी प्रमोद कुमार को निर्देशित किया कि गढ़वाल से आने वाले युवाओं को कोटद्वार में ठहरने के लिए किसी प्रकार की असुविधा ना हो साथ ही होटल मालिकों के द्वारा मनमानी रूप से किराया ना वसूला जाए इसके लिए एक ठोस व्यवस्था बनाने के लिए कहा. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं की खाने की व्यवस्था के लिए रसोई एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मेडिकल कैंप लगाने की बात कही. किसी भी युवा को भर्ती प्रक्रिया के दौरान असुविधा ना हो इसके लिए हेल्पलाइन जारी करने के निर्देश दिए.

Kanpur News: जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी हबीबुल कानपुर से गिरफ्तार, पिता ने दी ये बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget