एक्सप्लोरर

UP: आजमगढ़ सांसद निरहुआ ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला, कहा- हर चीज का विरोध करते हैं लेकिन...

UP News: आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम में शहर के माधवगंज से एक मॉल में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सबसे सफल अभियान बताया.

MP Dinesh Lal Yadav Nirhua: आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम में शहर के माधवगंज से एक मॉल में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सबसे सफल अभियान बताया और कहा कि आमजन इससे जुड़ गया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार इस पर छींटाकशी पर आरोप मढ़ते हैं, हर चीज का विरोध करते हैं और इसमें फंस जाते हैं. इसलिए उनको बार-बार हार का सामना करना करना पड़ता है. 

विपक्ष पर किया हमला

उन्होंने कहा कि चाहे गुंडों पर बुलडोजर चलाने का मामला हो या वैक्सीन लगाने का विरोध हो हर बार उनको मुंह की खानी पड़ी है. इस बार भी वह फंस गए हैं. उन्होंने कहा कि संसद का सत्र चल रहा था. वह कई बड़े नेताओं से आजमगढ़ के विकास के संबंध में मिले और हर जगह से उनको भरपूर भरोसा मिला. चाहे वह आजमगढ़ से गोरखपुर रेल मार्ग का हो, देवारा में पुल का हो, कई अन्य पुल और सड़कों का मामला हो. उन्होंने कहा कि सब जगह से उनको पूरी तरीके से मदद का भरोसा मिला है और इसके लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे. 

कहा वो अब लोगों के संपर्क में रहेंगें

उन्होंने कहा कि अब संसद सत्र खत्म हो गया है. वह आजमगढ़ में ही रहेंगे और यहां उनका कार्यालय भी खुल गया है जहां पर वह लोगों से संपर्क करेंगे. उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए भी उन्होंने खेल मंत्री से बात की. हालांकि यहां पर जो सुविधाएं मौजूद है उनको पहले ठीक कराने का काम वो करेंगे.

पिछले दिनों आजमगढ़ से एक संदिग्ध आतंकवादी के पकड़े जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि साबुन का प्रचार सभी लोग देखते हैं जिसमें सभी कीटाणुओं को मारने की बात की जाती है. हालांकि 99.9% कीटाणु मर जाते हैं लेकिन कुछ कीटाणु बच जाते हैं जो बच जाते हैं उनको निकालने का वह काम कर रहे हैं. 

कहा आजमगढ़ की पहचान बदल रही है

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की पहचान बदल रही है. पहले कहीं भी बम विस्फोट होता था उसके बाद आजमगढ़ से आतंकवादी पकड़े जाते थे. अब विस्फोट से पहले ही पकड़े जा रहे हैं. प्रशासनिक शिथिलता के चलते कई योजनाओं के लटकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द जो भी योजनाएं परियोजनाएं उनको बजट दिलाने का काम करेंगे साथ ही उसको सुचारू रूप से क्रियान्वित कराएंगे.

Bareilly Crime News: ईंट से कुचलकर दोस्तों ने ही कर दिया दोस्त का कत्ल, हिरासत में लिए गए दो साथी

Banda Boat Accident: राखी बांधने फतेहपुर जा रही थी महिला, बांदा नाव हादसे में लापता, बच्चों का हुआ रो- रो कर बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget