एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Row: 'सिर काटने वाले को दूंगा 500 रुपये', संत परमहंस ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर रखा इनाम

Swami Prasad Maurya: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस पर दिए गए बयान पर विवादों को जन्म दिया है जिसपर चौतरफा हमला जारी है. हालांकि वह अपने बयान पर कायम हैं.

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) के एक साधु श्रीरामचरितमानस (Shri Ramcharitmanas) का अनादर करने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) से खासे नाराज हैं. उनकी नाराजगी का आलम यह है कि उन्होंने स्वामी प्रसाद का सिर काटने वाले को इनाम देने की घोषणा तक कर दी है. यह हैं तपस्वी छावनी मंदिर के मुख्य पुजारी महंत परमहंस दास (Paramhans Das) जिन्होंने 500 रुपये का इनाम घोषित किया है. 

महंत परमहंस दास ने कहा, 'मैं उस व्यक्ति को 500 रुपये का इनाम दूंगा जो मौर्य का सिर काटेगा, जिसने हाल ही में रामचरितमानस का अपमान किया था.' स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि श्रीरामचरितमानस की कुछ कड़ियां जाति के आधार पर समाज के एक बड़े तबके का अपमान करती हैं और इन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. स्वामी प्रसाद पर जहां हर तरफ से हमले तेज हो गए हैं वहीं वह अपने बयान पर न केवल कायम हैं बल्कि हर दिन कुछ नए बयान दिए जा रहे हैं. 

असली चेहरा सामने आया तो काटने लगे नाक-कान : स्वामी प्रसाद

स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. माना जा रहा था कि अखिलेश ने उन्हें तलब किया है. हालांकि इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा हुई है. पत्रकारों से बातचीत में स्वामी प्रसाद ने कहा कि वह रामचरितमानस और साधू-संतों को लेकर दिए गए बयान पर माफी नहीं मांगेंगे. इसके अलावा एक ट्वीट कर स्वामी प्रसाद ने फिर से विवाद को हवा दे दी. उन्होंने लिखा, 'देश की महिलाओं, आदिवासियों, दलितों एवं पिछड़ों के सम्मान की बात क्या कर दी, मानो भूचाल आ गया. एक-एक करके संतो, महंतों, धर्माचार्यों का असली चेहरा बाहर आने लगा.सिर, नाक, कान काटने पर उतर आए. कहावत सही है कि मुंह में राम बगल में छुरी.'

ये भी पढ़ें -

Kanpur: कानपुर के थाने में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का धरना, पुलिसकर्मी पर लगाया गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
Gorakhpur MLC Results: गोरखपुर में ध्रुव त्रिपाठी, डॉ. संजयन त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर
MLC रिजल्ट: गोरखपुर में ध्रुव त्रिपाठी, डॉ. संजयन त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर
'हमारे हाथ सिर्फ निराशा', इस्तीफे की घोषणा के बाद बोले खानपुर MLA उमेश कुमार
'हमारे हाथ सिर्फ निराशा', इस्तीफे की घोषणा के बाद बोले खानपुर MLA उमेश कुमार
हापुड़ः सड़क किनारे खड़ी पिकअप से भिड़ी बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
हापुड़ः सड़क किनारे खड़ी पिकअप से भिड़ी बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget